विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› 22 Lakh Annual Profit From Farming Dairy Food Processing Pmfme Subsidy

VIDEO: खेती-डेयरी-प्रोसेसिंग से सालाना ₹22 लाख मुनाफा, हल्दी से घी तक प्रीमियम दाम, PMFME से मिली सब्सिडी

गांव जंक्शन डेस्क, भरतपुर Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 14 Nov 2026 02:24 PM IST
₹22 Lakh Annual Profit from Farming, Dairy & Food Processing | PMFME Subsidy
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर में कमल मीणा ने 7 एकड़ जमीन पर खेती, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग को जोड़कर अपना ब्रांड खड़ा किया है। यहां देसी गेहूं से ₹100-120 किलो वाला आटा, ₹1,000 किलो हल्दी पाउडर, ₹2,500 किलो घी और ₹350-400 किलो तक बिकने वाला कोल्ड प्रेस तेल तैयार किया जाता है। कमल मीणा अपने फार्म पर देसी गेहूं, सरसों, नींबू, बेर और मोरिंगा जैसी फसलें उगाते हैं। इसके साथ गिर गायों की डेयरी, आटा पिसाई, तेल निकालने और अचार-पाउडर बनाने का काम भी करते हैं। प्राकृतिक खेती और प्रोसेसिंग के इस मॉडल से उनका सालाना कारोबार करीब ₹27-28 लाख और शुद्ध आमदनी ₹20-22 लाख बताई गई है। इस वीडियो में जानिए कि कैसे उन्होंने PMFME योजना की मदद से प्रोसेसिंग शुरू की, धीमी चक्की से आटा तैयार किया और खेती की उपज को सीधे अपने ब्रांड के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन