विज्ञापन
Home› Sehat Tola› Threat Of Asthma Not Just City Dweller Disease Major Risks Lurk Villages Too How To Protect Yourself

अस्थमा का खतरा हर जगह : सिर्फ शहरों की बीमारी नहीं, गांवों में भी छिपे हैं बड़े खतरे, ऐसे करें बचाव

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 06 May 2026 02:57 PM IST
सार

अस्थमा को सिर्फ “शहरों की बीमारी” मानना गलत है। शहर हो या गांव, दोनों जगहों पर इसके खतरे मौजूद हैं। सही जानकारी, समय पर पहचान और सावधानी ही इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

अस्थमा का खतरा हर जगह
अस्थमा का खतरा हर जगह - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी अस्थमा (दमा) की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले शहरों की भीड़, ट्रैफिक और प्रदूषण आता है। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा जटिल है। अस्थमा एक ऐसी पुरानी बीमारी है, जिसमें सांस लेने में दिक्कत, घरघराहट, सीने में जकड़न और लगातार खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। यह बीमारी सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में भी इसके कई छिपे कारण मौजूद हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, शहरों का प्रदूषण अस्थमा का बड़ा कारण है, लेकिन गांव में रहना इसका बचाव नहीं है। ग्रामीण इलाकों में भी कई ऐसे कारण हैं जो अस्थमा को बढ़ा सकते हैं।

घर के अंदर का प्रदूषण भी खतरनाक
घर के अंदर मौजूद धूल, फफूंदी (मोल्ड) और केमिकल (VOCs) हवा को खराब करते हैं। खराब वेंटिलेशन वाले घरों में यह प्रदूषण बाहर से भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इससे सांस की नलियां प्रभावित होती हैं और अस्थमा बढ़ सकता है।

शहरों में ये हैं बड़े कारण
शहरों में वाहनों का धुआं, फैक्ट्री से निकलने वाला प्रदूषण, निर्माण कार्य की धूल और खराब हवा अस्थमा को बढ़ाते हैं। इसके अलावा एसी, सिंथेटिक सामान और धूम्रपान भी समस्या को गंभीर बना देते हैं।

गांवों में छिपे खतरे
गांवों को आमतौर पर साफ और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन यहां भी कई जोखिम हैं, जैसे- 
  • बायोमास ईंधन का धुआं : लकड़ी, गोबर या फसल अवशेष जलाने से निकलने वाला धुआं फेफड़ों के लिए बेहद हानिकारक होता है। 
  • धूल का असर : खेती, कच्ची सड़कों और अनाज संभालने के दौरान उड़ने वाली धूल अस्थमा को बढ़ा सकती है।
  • पराग कण (पोलन) : पेड़-पौधों और फसलों से निकलने वाले पोलन एलर्जी और दमा को ट्रिगर कर सकते हैं।
  • नमी और फफूंदी : सीलन वाले घरों में फफूंदी पनपती है, जो अस्थमा का बड़ा कारण है।
  • पशुओं के संपर्क : जानवरों के बाल और डेंडर भी संवेदनशील लोगों में समस्या बढ़ा सकते हैं।

गांवों में क्यों देर से पता चलता है अस्थमा?
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित होती हैं और लोग अक्सर खांसी या सांस फूलने को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। इससे बीमारी समय पर पकड़ में नहीं आती और गंभीर हो सकती है। अस्थमा इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या सांस ले रहे हैं, न कि आप कहां रहते हैं। शहर और गांव दोनों में अलग-अलग खतरे मौजूद हैं।”

कैसे करें बचाव?
  • खाना बनाते समय घर में हवा का अच्छा इंतजाम रखें
  • धुआं, धूल और तेज गंध से दूरी बनाए रखें
  • ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें
  • घर को साफ और सूखा रखें
  • लगातार खांसी या सांस की दिक्कत होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें

 
विज्ञापन
विज्ञापन