Home›Sehat Tola›
Protein Source Not Rice And Wheat These Crops Are Full Of The Most Protein Know How Powerful Each Grain And
Protein Source: चावल-गेहूं नहीं, इन फसलों में भरा है सबसे ज्यादा प्रोटीन, जानिए किस अनाज और दाल है कितनी ताकत?
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:56 PM IST
सार
हमारे देश में प्रोटीन के स्रोत, खासतौर से शाकाहारी लोगों के लिए काफी कम होते हैं। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। कई फसलों में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। अगर आप प्रोटीन की कमी दूर करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
प्रोटीन से भरपूर है ये फसलें।
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारे देश में प्रोटीन के स्रोत, खासतौर से शाकाहारी लोगों के लिए काफी कम होते हैं। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। कई फसलों में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। अगर आप प्रोटीन की कमी दूर करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
इस लेख में हम अहम अनाज, तिलहन और दलहन फसलों में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को समझेंगे।
अनाज में 70% कार्बोहाइड्रेट, लेकिन प्रोटीन में पीछे
आंकड़ों के अनुसार, अनाज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लगभग 70 प्रतिशत होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है। लेकिन, इनमें प्रोटीन दालों और तिलहन के मुकाबले कम होता है। चावल में सबसे कम 6 से 7 प्रतिशत प्रोटीन होता है। मक्का में 10 प्रतिशत प्रोटीन। ज्वार में 10 से 12 प्रतिशत प्रोटीन। गेहूं और बाजरा में 11 से 12 प्रतिशत तक प्रोटीन पाया जाता है। जौ में 11.5 प्रतिशत प्रोटीन मौजूद होता है।
दालें शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत
दालों में कार्बोहाइड्रेट लगभग 60 प्रतिशत होता है, लेकिन अनाज के मुकाबले इनमें प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। चौकाने वाली बात यह है कि लोबिया को तो उसके गुणों के कारण वनस्पति मांस तक कहा जाता है। चना में 21.1 प्रतिशत प्रोटीन। मटर में 22.5 प्रतिशत प्रोटीन। लोबिया में 23.4 प्रतिशत प्रोटीन होता है और इसे वेजिटेबल मीट का दर्जा दिया गया है। उड़द में 24 प्रतिशत प्रोटीन। अरहर में 21 से 25 प्रतिशत प्रोटीन। मूंग और मसूर में सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है।
तिलहन प्रोटीन और ऊर्जा का सबसे बड़ा पावरहाउस
सबसे ज्यादा चौंकाने वाले और शानदार आंकड़े तिलहन के हैं। ये फसलें उच्च प्रोटीन और ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत हैं। सोयाबीन प्रोटीन के मामले में सबसे बेहतरीन माना गया है। सोयाबीन में सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत प्रोटीन होता है। कुसुम में 40 से 45 प्रतिशत तक भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अलसी में 36 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसी तरह मूंगफली में 26 प्रतिशत और तिल में 18 से 20 प्रतिशत प्रोटीन होता है।
आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन, लोबिया, मूंग, मसूर जैसी दालों का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।