विज्ञापन
Home› Sair Sapata› Swad Gali› Vikram Samvat Condition For Starting New Samvat Vikramaditya Repaid Debts Of People Built A Ram Temple

Vikram Samvat: राजा विक्रमादित्य को नया सम्वत् चलाने की चुकानी पड़ी थी शर्त, शनिदेव से मांग लिया ये बड़ा वरदान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 19 Mar 2026 02:42 PM IST
सार

19 मार्च को चैत्र नवरात्रि संग हिंदू नववर्ष (Hindu Navavsrh) का भी आगमन हो गया है। अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलने वाले इस भारतीय कैलेंडर के तहत आज से  विक्रम सम्वत् 2083 लागू हो गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस सम्वत्  को शुरु करने के लिए सम्राट विक्रमादित्य को प्रजा का पूरा कर्ज चुकाना पड़ा था? जानिए विस्तार से...

नय संवत शुरू करने के लिए राजा विक्रमादित्य को प्रजा का कर्ज चुकाना पड़ा था।
नय संवत शुरू करने के लिए राजा विक्रमादित्य को प्रजा का कर्ज चुकाना पड़ा था। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 मार्च को चैत्र नवरात्रि संग हिंदू नववर्ष (Hindu Navvarsh) का भी आगमन हो गया है। अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलने वाले इस भारतीय कैलेंडर के तहत आज से  विक्रम सम्वत् 2083 (Vikram Samvat) लागू हो गया है। खास बात यह है कि यह नया साल 12 की जगह 13 महीनों का होगा। दरअसल विक्रम सम्वत् के तहत हर तीन साल बाद 13 महीनों वाल साल आता है, इस 13 वें महीने को अधिकमास कहा जाता है।

57 ईसा पूर्व राजा विक्रमादित्य ने की थी शुरुआत
जानकारों के अनुसार, मान्यता कहती है कि पुराने युग में राजा अपने-अपने सम्वत् लागू करते थे। राजाओं को लगता था ऐसा करने से प्रजा को लगेगा कि नए युग की शुरुआत हो रही है। लेकिन, नया सम्वत् (Vikram Samvat History) शुरु करने के लिए राजाओं को एक कड़ी शर्त पूरी करनी होती थी। इस नियम के तहत नया सम्वत् शुरू करने के लिए राजा को प्रजा का पूरा कर्जा चुकाना होगा। इसी नियम को पूरा करते हुए उज्जैन के राजा राजा विक्रमादित्य ने 57 ईसा पूर्व प्रजा का कर्ज चुकाते हुए इस सम्वत् को शुरू किया।
यह सम्वत्  2083 साल पुराना हो चुका है।

उत्तर और दक्षिण भारत में सम्वत् की शुरुआत में अंतर
उत्तर भारत में विक्रम सम्वत् की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन से मानी जाती है और महीने पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होते हैं। इसलिए इसे पूर्णिमांत कहते हैं। पहला महीना चैत्र और आखिरी फाल्गुन होता है। दक्षिण भारत में यह मामला थोड़ा अलह हैष यहां इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से होती है और महीने अमावस्या के अगले दिन शुरू होते हैं, इसलिए इसे अमांत कहते हैं।

 सबसे बड़े साम्राज्य वाला राजा 
मान्यताओं के अनुसार, महाराज विक्रमादित्य का साम्राज्य इतना बड़ा था कि ना उनके पहले कोई ऐसा राजा हुआ और ना बाद में। उनका राज आधुनिक चीन, मध्य एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला था। दरबार में 9 विद्वान रखने की परंपरा सबसे पहले उन्होंने ही शुरू की थी।

उनके इन 9 विद्वानों  में महान ज्योतिषी वराह मिहिर, आयुर्वेद के ज्ञाता धनवंतरी, महान कवि कालिदास, जैन संत क्षणपक, अमर सिंह, बेताल भट्ट, शंकु, वरुरुचि और घटकर्पण शामिल थे।

अयोध्या में बनवाया था 84 कसौटी पत्थरों का राम मंदिर
कहा जाता है कि करीब 100 ईसा पूर्व सम्राट विक्रमादित्य (Samrat Vikramaditya) शिकार करते हुए अयोध्या पहुंचे थे। वहां उन्हें चमत्कारिक अनुभूति हुई। योगियों और संतों ने उन्हें बताया कि यह भगवान राम की जन्मभूमि है। इसके बाद सम्राट ने वहां भव्य मंदिर, कुएं, सरोवर और महल बनवाए। श्रीराम जन्मभूमि पर उन्होंने 84 कसौटी पत्थरों के खंभों पर एक बेहद भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था।

शनिदेव की परीक्षा और सिंहासन बत्तीसी की कहानियां
सम्राट विक्रमादित्य अपनी न्याय प्रेम के लिए मशहूर थे। बेताल पचीसी की कहानियां उन्हीं से जुड़ी हैं, जहां बेताल हर रात उनसे न्याय के सवाल पूछता था। वहीं सिंहासन बत्तीसी की कथा बताती है कि उनके सिंहासन में 32 पुतलियां थीं जो न्याय में मदद करती थीं। बाद में यह सिंहासन राजा भोज को मिला था। कर्नाटक के यक्षगान की एक कथा के अनुसार, शनिदेव ने नाराज होकर विक्रमादित्य की कई कठिन परीक्षाएं लीं। लेकिन राजा ने संघर्ष नहीं छोड़ा। अंत में शनिदेव प्रसन्न हुए और राजा ने वरदान मांगा कि आम लोगों पर शनिदेव अपना कोप न दिखाएं, जिस पर शनिदेव ने तथास्तु कहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन