विज्ञापन
Home› Sair Sapata› Swad Gali› Ker Sangri Recipe Rajasthan S Royal Ker Sangri Vegetable Easy To Make Delicious To Eat

Ker Sangri Recipe: राजस्थान की शाही केर-सांगरी सब्जी, बनाने में आसान, खाने में लाजवाब, जानें पूरा तरीका...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 12 Oct 2025 01:48 PM IST
सार

केर-सांगरी राजस्थान की एक पारंपरिक और बेहद खास सब्जी है। यह रेगिस्तान में उगने वाली सूखी केर (बेरी) और सांगरी (फली) से बनाई जाती है। किसी जमाने में यह अकाल के समय का भोजन हुआ करती थी, पर आज यह अपने अनूठे स्वाद के कारण खास अवसरों और त्योहारों पर बनाई जाने वाली एक शाही सब्जी बन गई है। यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है।

अनूठे स्वाद के साथ बनाएं केर-सांगरी की सब्जी।
अनूठे स्वाद के साथ बनाएं केर-सांगरी की सब्जी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केर-सांगरी राजस्थान की एक पारंपरिक और बेहद खास सब्जी है। यह रेगिस्तान में उगने वाली सूखी केर (बेरी) और सांगरी (फली) से बनाई जाती है। किसी जमाने में यह अकाल के समय का भोजन हुआ करती थी, पर आज यह अपने अनूठे स्वाद के कारण खास अवसरों और त्योहारों पर बनाई जाने वाली एक शाही सब्जी बन गई है। यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है।

ऐसे बनाएं
  • केर और सांगरी को अच्छी तरह धोकर 8-10 घंटे के लिए अलग-अलग पानी में भिगोकर रखें।
  • एक प्रेशर कुकर में भीगी हुई केर-सांगरी, 2 कप पानी और आधा चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
  • कुकर का ढक्कन बंद करें और एक सीटी आने के बाद आंच धीमी करके 2 मिनट तक पकाएं। प्रेशर निकलने के बाद इन्हें छानकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर जीरा और हींग डालें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनें।
  • इसके तुरंत बाद उबली हुई केर-सांगरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, बचा हुआ नमक और किशमिश डालकर सब्जी को 3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • आखिर में कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं और सब्जी को एक प्याले में निकाल लें।
  • गरमागरम केर-सांगरी की सब्जी को पूरी या परांठे के साथ परोसें।
सामग्री
  • केर - एक-चौथाई कप (सूखी)
  • सांगरी - आधा कप (सूखी)
  • तेल - 4-5 बड़े चम्मच
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • हींग - 2 चुटकी
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - डेढ़ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 3-4
  • किशमिश - 2-3 बड़े चम्मच
  • नमक - 2 छोटे चम्मच (या स्वादानुसार)
  • हरा धनिया - 3-4 बड़े चम्मच

विज्ञापन
विज्ञापन