Janmashtami: मोर मुकुट, बांसुरी और राधा का श्रृंगार... नन्हे कान्हा की झांकियों ने लूटी महफिल- देखें PHOTO
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by:
Mohammad Aamil
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:54 PM IST
देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
- फोटो : गांव जंक्शन
देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिरों, स्कूलों और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भजन-कीर्तन हो रहा है तो कहीं भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई हैं। इसी कड़ी में नोएडा में भी जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। राधा और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन
- फोटो : गांव जंक्शन
राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन
छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में नजर आए। किसी बच्चे ने सिर पर मोर मुकुट सजाया तो किसी ने हाथ में बांसुरी लेकर कान्हा का रूप धारण किया। वहीं, राधा के रूप में सजी बच्चियां भी बेहद आकर्षक नजर आईं। बच्चों की इस मनमोहक झांकियां लोगों का मन । झांकी के दौरान बच्चों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाया। उनकी प्रस्तुति देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
कृष्ण की बाल लीलाओं की दिखाई झलक
- फोटो : गांव जंक्शन
कृष्ण की बाल लीलाओं की दिखाई झलक
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की भी झलक प्रस्तुत की। इसमें माखन चोरी, गोपियों के साथ कान्हा की लीला और राधा-कृष्ण की झांकी ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा। जन्माष्टमी का उद्देश्य बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और बाल लीलाओं से परिचित कराना भी है।
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
- फोटो : गांव जंक्शन
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
जन्माष्टमी के अवसर पर कई जगह पर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों का आयोजन भी किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस बीच रात में भगवान कृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाएगा।
बच्चों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
- फोटो : गांव जंक्शन
बच्चों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
जन्माष्टमी समारोह में राधा-कृष्ण बने बच्चों की झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बच्चों की मासूमियत और सुंदर वेशभूषा ने सभी का ध्यान खींचा। अभिभावकों ने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। जन्माष्टमी के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया।
ब्रज क्षेत्र में छाया भक्ति और उल्लास का संगम
- फोटो : गांव जंक्शन
ब्रज क्षेत्र में छाया भक्ति और उल्लास का संगम
पूरे ब्रज में इस समय भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भक्त उपवास रखकर दिनभर भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन में लीन रहे। मंदिरों में लगातार भगवान के जयकारे गूंजते रहे और भक्त कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए।
आधी रात में होगा कान्हा का जन्म
- फोटो : गांव जंक्शन
आधी रात में होगा कान्हा का जन्म
जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज के बीच विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। कान्हा के जन्म के साथ ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठेंगे और पूरा ब्रज 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठेगा। भक्तों के चेहरे पर खुशी और आंखों में कान्हा के प्रति आस्था साफ नजर आएगी।
नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन, झांकी बनी जन्माष्टमी की जान
- फोटो : गांव जंक्शन
नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन, झांकी बनी जन्माष्टमी की जान
जन्माष्टमी समारोह में जब नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धरकर मंच पर पहुंचे तो पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया। किसी के सिर पर मोरपंख सजा था तो कोई राधा की सुंदर वेशभूषा में बेहद प्यारा लग रहा था। बच्चों की मासूम मुस्कान, भोली अदाएं और मनमोहक वेशभूषा ने हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी झांकी को देखकर ऐसा लगा मानो नन्हे कदमों के साथ कान्हा और राधा स्वयं उत्सव में उतर आए हों।