पर्वतीय इलाकों के दूरदराज में बसे गांवों में सड़क संपर्क एक बड़ी चुनौती रहा है। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क संपर्क सुधार के लिए नई पहल की गई है।
हिमाचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई-4 के तहत ₹28.22 करोड़ की पांच सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें बिरला-गाटू से मंधारा, कटवारी बगराथ से बिरला, ठाकर से कुज्जेवाला, बक्हान से केलेवाला और खरकोली से उंग्गर कंडो सड़कें शामिल हैं।
सरकार के अनुसार इन सड़कों से दूरदराज के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद सुरेश कश्यप ने भी ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।