भारत में हर साल फसल कटाई के बाद लगभग 30 प्रतिशत कृषि अवशेष बिना उपयोग पड़े रहते हैं। पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में धान की कटाई के बाद यह समस्या चरम पर होती है। समय की कमी, श्रम अभाव और खेत खाली करने की बाध्यता के चलते किसान इसे जला देना ही बेहतर विकल्प समझते हैं। इससे उत्तर भारत में CO₂, NOx, PM, मीथेन और अन्य प्रदूषक गैसों का स्तर तेजी से बढ़ता है।
कहां कितना अवशेष जला?
सरकारी अनुमान के अनुसार 2023–24 में—
हरियाणा में 7 लाख टन धान अवशेष पैदा हुआ, जिसमें से 0.75 लाख टन जला
पंजाब में 19.99 लाख टन पैदा हुआ, जिसमें से 7.49 लाख टन जला
यूपी में 27.70 लाख टन उत्पन्न हुआ, जिसका बड़ा हिस्सा बिना उपयोग रहा
यह सिर्फ पर्यावरणीय नुकसान नहीं, बल्कि आर्थिक हानि भी है।
पराली से ऊर्जा बनाने की बड़ी क्षमता
नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के 2022–23 के आंकड़ों के अनुसार—
228 मिलियन टन कृषि अवशेष से 28,446 मेगावाट बिजली बनने की क्षमता
शुगर मिलों से निकलने वाले बैगास से 13,866 मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन संभव
कुल क्षमता करीब 42,312 मेगावाट तक जा सकती है
यह भारत को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दे सकता है।
सरकार की मौजूदा पहलें
पराली प्रबंधन को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने कई कदम उठाए हैं—
In-Situ प्रबंधन
कृषि मशीनीकरण योजना
किसानों को मशीन पर 50% सब्सिडी
कस्टम हायरिंग सेंटर्स को 80% सब्सिडी
CAQM द्वारा थर्मल प्लांट को 5-10% बायोमास को-फायरिंग का निर्देश
Ex-Situ प्रबंधन
MNRE की बायोमास पावर योजना
SATAT योजना के तहत CBG उत्पादन
गोबर-धन कार्यक्रम
पेलेट/टॉरिफिकेशन संयंत्रों के लिए अनुदान
फिर भी पराली जलना जारी है क्योंकि—
मशीनें महंगी
अवशेष संग्रहण कठिन
बाजार कमजोर
किसान जागरूकता कम
कैसे बदलाव ला सकता है बायोमास से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज?
देश में कोल्ड स्टोरेज का ढांचा अभी भी सीमित है और ज्यादातर बड़े शहरों में है। गांवों में महंगे बिजली बिल के कारण किसान इसका उपयोग नहीं कर पाते। इसी कमी को दूर करता है बायोमास मॉडल—
एक 20 टन क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज:
लागत लगभग ₹15 लाख
सालाना खर्च ₹2.45 लाख
जिसमें लगभग ₹1.5 लाख का स्टबल (पराली) ईंधन के रूप में
ग्रिड आधारित यूनिट:
स्थापना लागत ₹8 लाख
लेकिन संचालन खर्च सबसे अधिक
सौर-ग्रिड हाइब्रिड:
लागत लगभग ₹16 लाख
संचालन खर्च अधिक
इस मॉडल में किसान ईंधन खुद उपलब्ध करा सकते हैं—पराली के रूप में।
स्थानीय एकत्रीकरण मॉडल से समस्या समाधान
FPO समूह पराली एकत्र कर सकते हैं
सुरक्षित भंडारण
मशीन संचालन की प्रशिक्षण व्यवस्था
सर्विस सपोर्ट
सामुदायिक उपयोग
मैदान से उदाहरण
पिछले साल अहमदनगर, महाराष्ट्र के जामखेड क्षेत्र में नींबू उत्पादक किसानों ने—
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।