सनातन धर्म में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का विशेष महत्व माना जाता है। इसी दिन भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन घरों और पंडालों में गणपति की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। साल 2026 में गणेश चतुर्थी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है कि यह पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा या 15 सितंबर को। पंचांग की गणना के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी का मुख्य पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा और इसी दिन गणपति की स्थापना की जाएगी।
14 सितंबर को ही क्यों होगी गणपति स्थापना?
पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 को सुबह 5:22 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:14 बजे तक रहेगी। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा और स्थापना के लिए मध्याह्न यानी दोपहर का समय महत्वपूर्ण माना जाता है। 14 सितंबर को चतुर्थी तिथि के दौरान मध्याह्न पूजा का समय मिल रहा है। इसलिए गणपति स्थापना और गणेश चतुर्थी का मुख्य पर्व 14 सितंबर को ही मनाया जाएगा।
इस बार 12 दिन चलेगा गणेश उत्सव
आमतौर पर गणेश उत्सव चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। साल 2026 में पंचांग की तिथियों के कारण यह उत्सव कैलेंडर के हिसाब से 14 सितंबर से 25 सितंबर तक यानी 12 दिनों का रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे और उन्हें मोदक समेत उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएंगे। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाएगा।
करीब 9 साल बाद बना खास संयोग
पंचांग की गणना के अनुसार करीब 9 साल बाद तिथियों का ऐसा विशेष संयोग बन रहा है। तृतीया से लेकर अनंत चतुर्दशी तक तिथियों के क्रम में हुए बदलाव के कारण इस बार गणेश उत्सव सामान्य दिनों की तुलना में अलग दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के विशेष पंचांगीय संयोग में भगवान गणेश की पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है।
सोमवार से शुरू होगा गणेश उत्सव
इस बार गणेश चतुर्थी सोमवार को पड़ रही है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। भगवान गणेश को भगवान शिव और माता पार्वती का पुत्र माना जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी का सोमवार के दिन शुरू होना धार्मिक दृष्टि से विशेष संयोग माना जा रहा है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान, सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, इसलिए किसी भी शुभ काम से पहले गणेश जी की पूजा करने की परंपरा है।
2026 में गणेश चतुर्थी कब से कब तक?
गणेश चतुर्थी : 14 सितंबर 2026, सोमवार
चतुर्थी तिथि शुरू : 14 सितंबर, सुबह 5:22 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त : 15 सितंबर, सुबह 7:14 बजे
गणपति स्थापना : 14 सितंबर 2026
गणेश उत्सव की अवधि : 14 सितंबर से 25 सितंबर
अनंत चतुर्दशी और विसर्जन : 25 सितंबर 2026
इस तरह साल 2026 में 14 सितंबर को बप्पा का आगमन होगा, जबकि 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन किया जाएगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।