Home›Kheti Kisani›
Wheat Sowing Season Farmers Advised To Choose Certified Seeds
Wheat Sowing Season: गेहूं की बुआई का सही समय, विशेषज्ञों की सलाह- प्रमाणित बीज चुनें किसान
गांव जंक्शन डेस्क, कानपुर देहात
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:40 PM IST
सार
कानपुर देहात की जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने किसानों को गेहूं की बुआई के लिए प्रमाणित बीज, बीज उपचार और संतुलित खाद अपनाने की सलाह दी है। दिसंबर में बुआई करने पर बीज की मात्रा 25 फीसदी बढ़ाने की जरूरत होगी।
किसानों को खेत की अच्छी तरह जुताई और पलेवा करने के बाद पर्याप्त नमी में बुआई करने की सलाह।
- फोटो : StoryBlocks
धान की कटाई लगभग पूरी होने के साथ गेहूं की बुआई तेज हो गई है। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने किसानों को खेत की अच्छी तरह जुताई और पलेवा करने के बाद पर्याप्त नमी में बुआई करने की सलाह दी है। अच्छी पैदावार के लिए प्रमाणित बीज, बीज उपचार और संतुलित उर्वरकों का इस्तेमाल जरूरी है।
देर से बुआई पर बढ़ाएं बीज की मात्रा
सामान्य समय पर गेहूं की बुआई के लिए प्रति हेक्टेयर करीब 100 किलोग्राम बीज पर्याप्त है। दिसंबर में बुआई करने पर इसकी मात्रा 25 प्रतिशत बढ़ाकर 125 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर करनी चाहिए। देर से बुआई करने वाले किसान कम समय में पकने वाली किस्में चुनें।
धान कटाई के बाद खेत में फसल अवशेष होने पर सुपर सीडर से गेहूं की सीधी बुआई की जा सकती है। इससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और खेत तैयार करने में लगने वाला समय भी बचता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।