Home›Kheti Kisani›
Jail For Fertiliser Black Marketing And Fake Pesticides Says Agriculture Minister
शिवराज सिंह चौहान की चेतावनी : खाद की कालाबाजारी और नकली कीटनाशक बेचने पर हो सकती है जेल
गांव जंक्शन डेस्क, मोहाली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:55 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने की घोषणा की। पंजाब को 254.20 करोड़ रुपये की मंजूरी और 98.44 करोड़ रुपये की सात कृषि परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : गांव जंक्शन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खाद की कालाबाजारी करने और नकली कृषि उत्पाद बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा। केंद्र सरकार नकली खाद, बीज और घटिया कीटनाशकों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून लाएगी। उन्होंने मोहाली के बदरपुर गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के दौरान यह घोषणा की।
पंजाब को 254.20 करोड़ रुपये की मंजूरी
चौहान ने पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 254.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति का पत्र सौंपा। इसके अलावा 98.44 करोड़ रुपये की सात नई कृषि परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
यूरिया के विकल्प के रूप में ग्रीन अमोनिया
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देशभर में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यूरिया के विकल्प के तौर पर ग्रीन अमोनिया का प्रयोग शुरू किया गया है। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी का अंधाधुंध इस्तेमाल नहीं करने तथा मिट्टी की जांच के बाद जरूरत के मुताबिक खाद डालने की सलाह दी।
फसल विविधीकरण पर जोर
चौहान ने किसानों से गेहूं-धान के फसल चक्र से बाहर निकलकर पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम और बागवानी अपनाने का आग्रह किया। इससे आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आगामी बजट में ऐसी परियोजनाओं को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।
छोटे किसान समूहों को कृषि मशीनरी पर 80 फीसदी सब्सिडी देने का भरोसा दिया गया। मोरिंडा शुगर मिल के आधुनिकीकरण और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान में भी केंद्र सहयोग करेगा। शहद उत्पादकों की समस्याओं के लिए हनी बोर्ड की विशेष बैठक और जैविक उत्पादों के प्रमाणन की प्रक्रिया आसान बनाने के निर्देश दिए गए।
चौहान ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने वाले पंजाब के किसानों की सराहना करते हुए उन्हें देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।