विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› Potato Seeds At 32 Per Kg In Mandi Sowing Till December 15

हिमाचल प्रदेश : मंडी जिले में 32 रुपये किलो मिलेगा आलू का बीज, 15 दिसंबर तक बुआई कर सकेंगे किसान

गांव जंक्शन डेस्क, मंडी (हिमाचल प्रदेश) Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 18 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आलू का बीज दो दिन के भीतर अधिकृत विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा। 10 ब्लॉकों से 262 क्विंटल बीज की मांग आई है। किसान 15 दिसंबर तक बुआई कर सकेंगे।
 

आलू की खेती
आलू की खेती - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबी सीजन में आलू की खेती करने वाले किसानों को जल्द ही सरकारी विक्रय केंद्रों पर बीज मिलने लगेगा। कृषि विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में सभी अधिकृत केंद्रों पर बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिले के 10 ब्लॉकों से कुल 262 क्विंटल गुणवत्तापूर्ण बीज की मांग मिली है।

32 रुपये प्रति किलो तय कीमत
किसानों को किफायती दर पर बीज उपलब्ध कराने के लिए इसकी कीमत 32 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, किसान 15 दिसंबर तक आलू की बुआई कर सकते हैं। मंडी जिले में करीब 1,360 हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। सुंदरनगर, बालीचौकी, गोपालपुर, द्रंग, कटौला, मंडी सदर, धर्मपुर, बलद्वाड़ा, सज्याओ, चच्योट और लडभड़ोल सहित कई क्षेत्रों में किसान इसकी खेती करते हैं।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामचंद्र चौधरी ने बताया कि विभाग समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन