विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› Krishi Vyapar› Government Paddy Procurement Ends In Kurukshetra Basmati Prices Rise

हरियाणा : कुरुक्षेत्र में सरकारी धान खरीद हुई पूरी, बासमती के भाव छह हजार रुपये पार जाने की उम्मीद

गांव जंक्शन डेस्क, कुरुक्षेत्र Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 17 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में सरकारी खरीद के दौरान 9.13 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। बासमती और 1121 किस्म के शुरुआती भाव पिछले साल से करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अधिक हैं।

कुरुक्षेत्र जिले में सरकारी खरीद 29 सितंबर को शुरू हुई थी और एक माह 27 दिन तक चली।
कुरुक्षेत्र जिले में सरकारी खरीद 29 सितंबर को शुरू हुई थी और एक माह 27 दिन तक चली। - फोटो : गांव जंक्शन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र जिले की अनाज मंडियों में सरकारी धान खरीद का सीजन पूरा हो गया है। अब बासमती धान की आवक शुरू होने से किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। बासमती और 1121 किस्म के शुरुआती भाव पिछले साल के मुकाबले करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अधिक हैं। बासमती का भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।

कुरुक्षेत्र जिले में सरकारी खरीद 29 सितंबर को शुरू हुई थी और एक माह 27 दिन तक चली। इस दौरान कुल 9 लाख 13 हजार 59 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, जबकि पिछले साल 10 लाख 862 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। इस तरह इस बार 87,803 मीट्रिक टन कम धान खरीदा गया।

99 फीसदी धान का उठान, 2,195 करोड़ का भुगतान
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खरीदे गए धान में से करीब 99 प्रतिशत यानी 9 लाख 2 हजार 781 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। किसानों को फसल के बदले 2,195 करोड़ 68 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

1121 धान का भाव 5,300 रुपये तक
आढ़ती जगतार काजल ने बताया कि बासमती का भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक जा सकता है। फिलहाल 1121 किस्म का भाव 5,300 रुपये और बारीक किस्म 1509 का भाव 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक है। दोनों के दाम पिछले साल से करीब एक हजार रुपये अधिक हैं। थानेसर मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान अर्जन सिंह ने कहा कि इस बार लागत निकलने के बाद कुछ बचत होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन