Home›Kheti Kisani›
Haryana Farmers Earn Lakhs From Profitable Bathua Cultivation
हरियाणा : रोहतक जिले के गांव कमाच खेड़ा में बथुए से लाखों कमा रहे किसान, ये है उनकी खेती का फॉर्मूला...
गांव जंक्शन डेस्क, रोहतक
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:46 PM IST
सार
रोहतक जिले के जुलाना के कमाच खेड़ा गांव में करीब 400 एकड़ में बथुए की खेती हो रही है। किसान रोजाना लगभग 30 क्विंटल बथुआ विभिन्न शहरों की मंडियों में भेज रहे हैं। यहां के किसान एक एकड़ से 90 हजार से दो लाख रुपये तक मुनाफा मिलने का दावा कर रहे हैं।
एक एकड़ में बथुए के बीज पर करीब 10 हजार रुपये खर्च होते हैं और फसल लगभग एक महीने में तैयार होती है।
- फोटो : गांव जंक्शन
हरियाणा के कमाच खेड़ा गांव के किसानों ने गेहूं और धान की पारंपरिक खेती के साथ बथुए को कमाई का नया जरिया बनाया है। गांव में करीब 400 एकड़ में इसकी खेती हो रही है। यहां से रोजाना लगभग 30 क्विंटल बथुआ दिल्ली, गाजियाबाद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और देहरादून तक भेजा जा रहा है।
किसान सुमित, विकास और रामकुमार बताते हैं कि गेहूं-धान की खेती में अधिक लागत और मेहनत के मुकाबले मुनाफा कम था। इसके बाद उन्होंने बथुए की खेती शुरू की। वहीं, मालवी गांव के किसान युद्धबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में बथुए की खेती की और करीब डेढ़ लाख रुपये का मुनाफा कमाया।
एक महीने में तैयार होती है फसल
एक एकड़ में बथुए के बीज पर करीब 10 हजार रुपये खर्च होते हैं और फसल लगभग एक महीने में तैयार हो जाती है। किसानों के अनुसार, इसमें कीटनाशकों और दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती। दिल्ली की आजादपुर मंडी में बथुए का भाव 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिलता है। किसानों का दावा है कि एक एकड़ से 90 हजार से दो लाख रुपये तक मुनाफा हो रहा है।
किसानों ने बताया कि पांच एकड़ में बथुआ उगाकर अच्छी आमदनी हासिल करने में सफलता मिली है। कमाच खेड़ा के किसान सुमित ने 15 एकड़ में खेती कर प्रति एकड़ 90 हजार से एक लाख रुपये तक का मुनाफा होने की बात कही है।
धान के बाद बथुआ, फिर गेहूं
धान की कटाई के बाद खाली खेतों में बथुआ उगाया जाता है और इसकी कटाई के बाद गेहूं बो दिया जाता है। इससे खेत का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। कमाच खेड़ा को देखकर देवरड़, मालवी, फरमाना और बेडवा के किसान भी इसकी खेती करने लगे हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।