उत्तर प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक दिवसीय जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित किया जाएगा। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुग्धशाला विकास विभाग और पशुपालन विभाग संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
कॉन्क्लेव का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक डेयरी तकनीकों, वैज्ञानिक पशुपालन और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर डेयरी क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाना है।
वेब लिंक से होगा सीधा प्रसारण
दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्यालय से वेब लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक ज़ूम लिंक के जरिए विशेषज्ञ तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी देंगे। जिला स्तर पर कार्यक्रम विकास भवन सभागार में संबंधित मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जबकि उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
आधुनिक डेयरी प्रबंधन पर रहेगा फोकस
कॉन्क्लेव में आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नंद बाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध नीति-2022, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण, टीकाकरण तथा विभागीय योजनाओं पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी।
वैज्ञानिक भी साझा करेंगे अनुभव
कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अलावा कृषि विज्ञान केंद्रों तथा कृषि विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के चयनित लाभार्थियों को अनुमति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। दुग्ध आयुक्त ने प्रदेश के सभी दुग्ध उत्पादक किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों, दुग्ध समितियों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों से कॉन्क्लेव में भाग लेने की अपील की है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।