विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› Rajasthan Announces 9 321 Crore Relief Package For Farmers In 15 Districts

राजस्थान: सूखे की मार झेल रहे 15 जिलों के किसानों को 9321 करोड़ का पैकेज, पशुपालकों को भी मिलेगी राहत

गांव जंक्शन डेस्क, जयपुर Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 14 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

कम बारिश और सूखे से प्रभावित राजस्थान के 15 जिलों की 87 तहसीलों के लिए राज्य सरकार ने 9,321 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। किसानों को सीधी आर्थिक मदद के साथ पशुओं के लिए चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने कम बारिश से प्रभावित प्रदेश के 15 जिलों के किसानों और पशुपालकों के लिए 9,321 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूखे और फसल नुकसान से प्रभावित 87 तहसीलों के किसानों के बैंक खातों में सीधे राहत राशि भेजने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रभावित क्षेत्रों के किसानों और पशुपालकों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है।

राहत कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई तथा पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

चारा डिपो और गोशालाओं में होगी व्यवस्था
सरकार ने सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन के संरक्षण के लिए भी कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कम वर्षा वाले जिलों में जरूरत के अनुसार चारा डिपो संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गोशालाओं में पशुओं के लिए पेयजल और चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा है, ताकि पशुपालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन