Home›Kheti Kisani›
Onion Crop Onion Will Give Bumper Profits In The Festive Season Know The Right Time And Method To Set Up A N
Onion Crop: त्योहारी सीजन में प्याज दिलाएगा बंपर मुनाफा, जानें नर्सरी लगाने का सही समय और तरीका
देव शर्मा, करनाल
Published by: Devesh Saraswat
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:18 PM IST
सार
आमतौर पर त्योहारी सीजन के दौरान प्याज की मांग और कीमतों दोनों में बढ़ोतरी देखी जाती है। इस अवसर का लाभ लेने के लिए किसान खरीफ प्याज की नर्सरी लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जानें पूरा तरीका...
आमतौर पर त्योहारी सीजन के दौरान प्याज की मांग और कीमतों दोनों में बढ़ोतरी देखी जाती है। इस अवसर का लाभ लेने के लिए किसान खरीफ प्याज की नर्सरी लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बार कम समय में पककर तैयार होने वाली किस्म एनएचआरडीएफ के-883 और एग्रीफाउंड डॉर्क रेड किस्म के बीज भी करनाल के सलारू स्थित राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में 20 जून से मिलनाा शुरू हो जाएंगी।
नर्सरी तैयार करने का सही समय
बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में खरीफ सीजन के प्याज की नर्सरी तैयार करने के लिए 15 जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक किसान बुवाई कर सकते हैं।
बुवाई से पहले करें ये काम
राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष और सहायक निदेशक डॉ. आलोक सिंह के अनुसार, खरीफ प्याज की बुवाई का मौसम शुरू हो चुका है। बारिश शुरू होने के बाद 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी इसकी नर्सरी के लिए बुवाई की जा सकती है। नर्सरी का बीज डालने और रोपाई करने से पहले किसानों को खेत में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करना चाहिए। अगर बीज उपचारित नहीं है तो बीज को 2.5 ग्राम थायरम से उपचारित कर लेना चाहिए। बीज को बुवाई के बाद ढक देना चाहिए, इसके लिए कंपोस्ट खाद, मिट्टी व बालू को बराबर मात्रा में लेकर बीज के ऊपर हल्का छिड़काव करें, ताकि वह ढक जाए।
त्योहारी सीजन से अच्छे मुनाफे की संभावना
डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि नर्सरी में पौध की उम्र 45 से 50 दिन होने के बाद 15 अगस्त के आसपास इसकी खेत में रोपाई करनी चाहिए। जल्दी पककर तैयार होने वाली किस्में 85 से 90 दिन का समय लेती हैं। लेकिन आमतौर पर 100 से 110 दिन में प्याज की फसल तैयार हो जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो अक्तूबर और नवंबर में प्याज की खोदाई कर ली जाती है। इस दौरान शादियों के साथ साथ दीपावली जैसे बड़े त्योहारों का भी समय होता है। प्याज की मांग अपने चरम पर होती है। इसलिए किसानों को प्याज के भाव भी अच्छे मिल जाते हैं। इस कारण किसानों को प्याज से अधिक मुनाफा होने की संभावना रहती है। किसानों को ध्यान रखना चाहिए कि उखाड़ते समय प्याज भीगे नहीं।
मेड़ों या उठी हुई क्यारियों में लगाएं प्याज
डॉ. आलोक सिंह के अनुसार, खरीफ फसल के प्याज को मेड़ों या उठी हुई क्यारियों पर लगाना चाहिए। प्याज की गठियों को भी उठी हुई क्यारियों में ही लगाना अधिक उपयुक्त होता है। खरीफ प्याज के खेत में जल निकासी का उचित प्रबंध जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्याज लगाने की दो पद्धतियां हैं - पहली नर्सरी से रोपाई करना और दूसरी पद्धति गंठियों के माध्यम से रोपाई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।