India's Organic Export: भारत का जैविक निर्यात 67 करोड़ से बढ़कर 5,400 करोड़ रुपये पार
गांव जंक्शन डेस्क, जयपुर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:03 PM IST
सार
बेंगलुरु स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर कॉम्पिटेंस इन ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के सीईओ मनोज कुमार मेनन ने कहा है कि भारत का जैविक निर्यात साल 2005 के 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 5,400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है, जो आगे और विस्तार की बड़ी संभावना दिखाता है।
भारत के ऑर्गेनिक उत्पादों के निर्यात में संभावनाएं बढ़ रही हैं।
- फोटो : एजेंसी
बेंगलुरु स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर कॉम्पिटेंस इन ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के सीईओ मनोज कुमार मेनन ने कहा है कि भारत का जैविक क्षेत्र अब सिर्फ एक छोटे खंड (नीश सेगमेंट) से कहीं आगे बढ़ चुका है।
उन्होंने बताया कि जैविक निर्यात साल 2005 के 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 5,400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है, जो आगे और विस्तार की बड़ी संभावना दिखाता है। मेनन ने ये बातें जयपुर में पांचवें राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन 2026 के दौरान कही हैं।
हालांकि, मेनन ने यह भी कहा कि बदलते वैश्विक बाजार और नियामकीय आवश्यकताओं के मद्देनजर प्रमाणन प्रणाली को मजबूत करना, विश्वसनीयता बनाए रखना और अनुपालन सुनिश्चित करना इस क्षेत्र की वृद्धि को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।