विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› How To Prepare A Healthy Onion Nursery For A Better Yield

प्याज की खेती : बेहतर पैदावार के लिए ऐसे तैयार करें स्वस्थ नर्सरी, विशेषज्ञ से जानें खाद-उर्वरक की सही मात्रा

गांव जंक्शन डेस्क, पटना Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 09 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

बिहार के आरा में कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व प्रमुख डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी के अनुसार प्याज की अच्छी पैदावार की पहली शर्त स्वस्थ नर्सरी है। प्रति तीन डिसमिल खेत में वर्मी कंपोस्ट, गोबर की खाद, डीएपी, पोटाश, यूरिया, चूना और कीटनाशक की तय मात्रा डालकर जोताई करनी चाहिए, फिर उपचारित और अंकुरित बीज नर्सरी में डालने चाहिए।
 

नवंबर में करें प्याज की खेती
नवंबर में करें प्याज की खेती - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा जिले में रबी सीजन में प्याज उगाने वाले किसानों के लिए अच्छी और स्वस्थ नर्सरी तैयार करना बेहतर पैदावार की पहली शर्त है। नर्सरी में पौध जितनी मजबूत होगी, रोपाई के बाद खेत में फसल की बढ़वार उतनी ही अच्छी होगी।

इसके लिए बीज बोने से पहले खेत की तैयारी और खाद-उर्वरक के इस्तेमाल पर खास ध्यान देना चाहिए। सही प्रबंधन से बीजों का बेहतर अंकुरण होता है और एकसमान पौध तैयार करने में मदद मिलती है।

खाद और उर्वरक की सही मात्रा
कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व प्रमुख डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि अच्छी नर्सरी के लिए प्रति तीन डिसमिल खेत में 10 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट डालना जरूरी है। इसके साथ तीन से चार टोकरी सड़ी गोबर की खाद, एक किलोग्राम डीएपी, दो किलोग्राम पोटाश, एक किलोग्राम यूरिया और तीन किलोग्राम चूना चूर्ण मिलाना चाहिए।

नर्सरी को कीटों से बचाने के लिए 300 ग्राम फिप्रोनिल दानेदार के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

जोताई और बीज उपचार
ये सभी सामग्रियां खेत की तैयारी के समय डालकर अच्छी तरह जोताई करें, ताकि खाद और उर्वरक मिट्टी में पूरी तरह मिल जाएं। इसके बाद खेत की सिंचाई कर दें। खेत तैयार होने पर प्याज के बीजों का उपचार करना बेहद जरूरी है। उपचारित बीजों को अच्छी तरह भिगोकर अंकुरित होने के बाद ही नर्सरी में डालें, ताकि पौध का विकास सही ढंग से हो।

कमजोर पौध, कमजोर फसल
विशेषज्ञों के अनुसार प्याज की सफल खेती में नर्सरी की अहम भूमिका है। नर्सरी में पौध कमजोर और असमान रह जाए, तो रोपाई के बाद फसल की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। इसलिए किसान शुरुआत में ही खेत की तैयारी और पौध प्रबंधन पर ध्यान देकर पैदावार बढ़ा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन