राजस्थान का भरतपुर जिला अनाज उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन जिले के किसान अब खेत संग बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार,वैर और भुसावर इलाके में किसान पपीता को आमदनी का आधार बना रहे हैं। खास बात यह है कि इलाके के किसान देसी किस्मों के बजाय बड़े पैमाने पर पपीते की ताइवानी किस्म उगा रहे हैं, जिससे उन्हें कम समय और लागत में अच्छा मुनाफा हो रहा है।
ताइवानी पपीते से मिल रहा ज्यादा उत्पादन और मुनाफा
ताइवानी किस्म की खास बात यह है कि पारंपिक किस्मों की तुलना में यह ज्यादा उत्पादन देती है। इसके अलावा बाजार में ताइवानी पपीते की मांग हमेशा बनी रही है। अधिक उत्पादन के साथ अच्छा मंडी भाव किसानों के लिए काफी फायदेमंद साित हो रहा है।
वैर और भुसावर का पूरा इलाका पहले ही बागवानी के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पपीते की नई किस्म ने किसानों का बागवानी के लिए उत्साह बढ़ाने का काम किया है।
मौसम की निर्णायक भूमिका, जलभराव से बचाव की सलाह
पपीते की खेती को लेकर उद्यान विभाग के अधिकारी जनक राज मीणा के अनुसार, भरतपुर का वैर और भुसावर क्षेत्र बागवानी के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के किसान अब ताइवानी पपीते के साथ-साथ आधुनिक किस्मों की खेती में काफी रुचि दिखा रहे हैं, क्योंकि इससे देसी पपीते की तुलना में काफी ज्यादा फल मिलते हैं।
ताइवानी पपीते की किस्म मुनाफे का सौदा भले ही हो, लेकिन इसकी बागवानी में किसानों को काफी सावधनी बरतने की जरूरत होती है। पीपते के पौधे मौसम पर काफी निर्भर होते हैं। खासतौर से सर्दी और बरसात के सीजन में किसानों को खास सावधनी बरती चाहिए। खेत में ज्यादा नमी, जलभराव और खराब मौसम पौधों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। जलभराव पपीते की गुणवत्ता पर खराब असर डाल सकता है। ऐसे में किसानों को खेत में जल निकासी की बेहतर सुविधा तैयार रखनी चाहिए।
कीटनाशक का छिड़काव विशेषज्ञों की सलाह पर ही करें
फसल को स्वस्थ रखने के लिए पौधों की नियमित देखभाल बहुत जरूरी है। बीमारी या कीट लगने पर किसानों को कृषि विशेषज्ञों की सलाह से ही सही दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। पौधों को सही पोषण देने, समय पर रोग नियंत्रण के उपाय करने और जलभराव से बचाने से फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। सही किस्म का चुनाव कर और पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से खेती करके भरतपुर के किसान लगातार अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।