विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› Don T Blame Punjab Farmers For Pollution Says Union Agriculture Minister

पंजाब : प्रदूषण के लिए के किसानों को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं, शिवराज सिंह चौहान का बयान

गांव जंक्शन डेस्क, लुधियाना Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 18 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के लिए पंजाब के किसानों की सराहना की। हालांकि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार 16 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने की कुल 6,433 घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले साल से अधिक हैं।

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को अकेले जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कई कारण हैं और पंजाब के किसानों ने पराली जलाए बिना उसका प्रबंधन करके उदाहरण पेश किया है। चौहान ने लुधियाना के समराला में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के पराली प्रबंधन प्रयोगों का जायजा लिया। उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी के लिए किसानों को बधाई दी।

16 नवंबर तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने की 461 नई घटनाएं दर्ज की गईं। इसके साथ ही 15 सितंबर से अब तक कुल घटनाओं की संख्या 6,433 हो गई। पिछले साल इसी अवधि में 4,972 घटनाएं दर्ज हुई थीं।
फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 847 मामले सामने आए। इसके बाद संगरूर में 741, तरनतारन में 705, बठिंडा में 591 और पटियाला में 416 घटनाएं दर्ज की गईं। इन पांच जिलों में राज्य के आधे से अधिक मामले हैं।

उल्लंघन करने वालों पर 1.13 करोड़ रुपये का जुर्माना
पंजाब प्रशासन के अनुसार, पर्यावरणीय मुआवजे के रूप में करीब 1.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 40.60 लाख रुपये वसूले गए हैं। भारतीय न्याय संहिता के तहत 1,971 एफआईआर दर्ज हुई हैं और राजस्व रिकॉर्ड में 2,066 रेड एंट्री की गई हैं।

आम आदमी पार्टी ने चौहान के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली का प्रदूषण वाहनों, उद्योगों और निर्माण गतिविधियों समेत कई स्रोतों से होता है। केवल पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन