Home›Kheti Kisani›
Centre Releases 254 20 Crore For Punjab Agriculture Approves Seven Projects
PMRKVY: पंजाब की कृषि योजनाओं के लिए केंद्र ने मंजूर किए ₹254.20 करोड़, शिवराज ने दी जानकारी
गांव जंक्शन डेस्क, मोहाली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:22 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पंजाब के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में 254.20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा 98.44 करोड़ रुपये की सात कृषि परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : AI Image
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'खेत बचाओ अभियान' के दौरान पंजाब के लिए 254.20 करोड़ रुपये की मंजूरी की घोषणा की। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दी गई है। केंद्र ने राज्य की वार्षिक कार्ययोजना के तहत 98.44 करोड़ रुपये की सात कृषि परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है।
नकली कृषि उत्पादों पर सख्ती
चौहान ने खाद की कालाबाजारी और उत्पादों की जबरन टैगिंग करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ जेल भेजने की चेतावनी दी। नकली कृषि उत्पादों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कीटनाशक कानून लाने की भी बात कही।
उन्होंने यूरिया के विकल्प के रूप में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीन अमोनिया के प्रयोग, फसल विविधीकरण, एकीकृत खेती और मिट्टी की जांच पर जोर दिया। जैविक उत्पादों का प्रमाणन आसान बनाने और शहद उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन बोर्ड की विशेष बैठक बुलाने की भी बात कही।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।