Home›Khabar Junction›
Wheat Seed Shortage Persists Despite Bookings In Bareilly
उत्तर प्रदेश : रबी की बुआई जोर पकड़ रही, मगर बरेली में पंजीकरण के बावजूद गेहूं बीज की कमी से किसान परेशान
गांव जंक्शन डेस्क, बरेली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:11 PM IST
सार
बरेली जिले के मीरगंज, रामनगर और गुलड़िया के सरकारी बीज केंद्रों पर गेहूं के बीज की कमी की खबर मिल रही है। हालात ऐसे बन गए कि रामनगर में भीड़ और धक्का-मुक्की के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। जानिए, विस्तार से...
कृषि बीज भंडार में गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं होने की खबरें मिल रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
गेहूं की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को सरकारी केंद्रों पर समय से बीज नहीं मिल पा रहा है। बरेली जिले के मीरगंज, रामनगर और गुलड़िया के चार केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों में से कुछ को ही बीज मिल रहा है, जबकि बाकी को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
मीरगंज के राजकीय कृषि बीज भंडार में गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं होने की खबरें मिल रही हैं। किसानों ने पहले से बुकिंग करा रखी है, फिर भी उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा। किसानों को आशंका है कि देरी से बुआई होने पर पैदावार प्रभावित हो सकती है।
मीरगंज में 950 क्विंटल की बुकिंग, स्टॉक खत्म
मीरगंज बीज भंडार पर इस साल गेहूं बीज वितरण का लक्ष्य 897 क्विंटल है। अब तक 375.60 क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जबकि किसानों ने करीब 950 क्विंटल की बुकिंग करा रखी है। केंद्र प्रभारी चंद्रसेन ने बताया कि भंडार और जिला स्तर पर फिलहाल बीज का स्टॉक नहीं है। मांग भेजी गई है।
रामनगर केंद्र पर पुलिस बुलानी पड़ी
रामनगर और गुलड़िया के सरकारी केंद्रों पर रोजाना करीब 100 से 150 किसान बीज लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन केवल 40 से 50 किसानों को ही बीज मिल पा रहा है। सोमवार को रामनगर केंद्र पर भीड़ के कारण धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस बुलाकर कतार में बीज वितरित कराया गया।
केंद्र प्रभारी के अनुसार, फिंगरप्रिंट और पंजीकरण प्रक्रिया में समय लगने से वितरण में देरी हो रही है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि सभी समितियों और गोदामों में समय से बीज की किट भेजी गई हैं। उनके अनुसार, कहीं से बीज नहीं मिलने की शिकायत नहीं मिली है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।