विज्ञापन
Home› Khabar Junction› West Bengal Farmers Will Get Subsidy On Electricity Announcement Of Increase In Pm Kisan Installment

West Bengal: किसानों को बिजली पर मिलेगी प्रति यूनिट सब्सिडी, PM-KISAN की किस्त में बढ़ोतर का एलान...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 25 Sep 2026 04:15 PM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल के चार लाख किसानों को बिजली पर 2 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से मिलेगी सब्सिडी
  • PM KISAN के तहत किसानों को 6 हजार के बजाय 9 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी
  • चालू वित्त वर्ष में 1 लाख नौकरियां देने और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रखने का भी ऐलान किया गया है।

 

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी।
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों के लिए कई बड़े एलान किए हैं। एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि सरकार लगभग चार लाख किसानों को बिजली पर दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सब्सिडी देगी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान के तहत मिलने वाली राशि को भी बढ़ाने का एलान किया है।

पीएम किसान के तहत 9 हजार रुयपे मिलेंगे
सीएम ने बताया कि प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना के तहत मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया जाएगा। आगामी धान कटाई सीजन से पहले सीएम ने किसानों आश्वस्त किया कि किसान जितना भी धान बेचना चाहेंगे, राज्य सरकार उस पूरे धान की खरीद करेगी।

बिचौलियों पर रोक और विधायकों को जिम्मेदारी
फसल खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था में दलालों या बिचौलियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि स्थानीय विधायक किसानों के अभिभावक के रूप में काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान सीएम ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले के शासन में किसानों को भारी उत्पीड़न और दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

चालू वित्तीय वर्ष में एक लाख पारदर्शी नौकरियां
किसानों को राहत देने के साथ-साथ सीएम ने रोजगार के मोर्चे पर कहा कि सरकार चालू वित्तीय वर्ष के दौरान युवाओं को एक लाख नौकरियां प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नौकरियों की इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष रखा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन