विज्ञापन
Home Khabar Junction Viksit Krishi Sankalp Abhiyan In Uttar Pradesh Bihar Deputy Chief Minister Reached Up

उत्तर प्रदेश में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' : अयोध्या पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री, किसानों से किया संवाद

गांव जंक्शन, लखनऊ Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 11 Jun 2025 11:29 AM IST
सार

29 मई को आरंभ हुए इस अभियान के 13 दिनों के भीतर, उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 8775 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1555715 किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रति किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

अयोध्या पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री
अयोध्या पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के सहयोग से विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद की श्रृंखला जोर-शोर से जारी है। उत्तर प्रदेश में अभियान के जरिए लाखों किसानों से संवाद किया जा रहा है। 29 मई को आरंभ हुए इस अभियान के 13 दिनों के भीतर, उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 8775 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1555715 किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रति किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों, सरकार की योजनाओं और मौसम-आधारित कृषि प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।

अयोध्या में बिहार के कृषि मंत्री
अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक गोष्ठी का आयोज किया गया, जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सहभागिता की। उन्होंने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं- जैसे मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, आईपीएम पद्धति, मलचिंग व सहफसली खेती आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, क्षेत्रीय कृषि निदेशक, अधिष्ठाता एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

वाराणसी में किसानों की किया जागरूक
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में कृषि अधिकारियों ने किसानों से संवाद किया। मेहदीगंज के आरजी लाइंस क्षेत्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार, अमित जायसवाल, और जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य की उपस्थिति में किसानों को जल संचय, पौधरोपण, खरीफ फसल उत्पादन तकनीक, डीएसआर विधि, नैनो यूरिया, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कुसुम योजना, एनएफएसएम, यंत्रीकरण योजना और फसल बीमा योजना जैसी सरकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

लखनऊ में जारी किसानों से संवाद
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास खंड चिनहट के ग्राम धतिंगरा में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को समसामयिक कृषि विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक विनय कौशल, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. एके दुबे, डॉ. कंचन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार, आलोक पाण्डेय और ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन