विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Vegetable Farming Farmers 75 Subsidy On Pumpkin Gourd Bitter Gourd Cultivation

Vegetable Farming: कद्दू, लौकी और करेला की खेती पर किसानों को मिलेगी 75% सब्सिडी, साल में 3 बार कमाई का मौका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Mon, 16 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

कद्दू, लौकी, तोरई, खीरा और करेला की खेती करने वाले किसानों को बीज पर 75 फीसदी सब्सिडी मिल रही है। जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और साल में तीन बार खेती से कमाई बढ़ाने का तरीका।

लौकी
लौकी - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए कद्दू, लौकी, तोरई, खीरा और करेला जैसी बेल वाली सब्जियों की खेती कमाई का अच्छा विकल्प बन सकती है। खास बात यह है कि इन फसलों की खेती के लिए उत्तर प्रदेश में उद्यान विभाग किसानों को बीज की खरीद पर 75 फीसदी सब्सिडी दे रहा है। इससे किसान उन्नत किस्म के बीज कम कीमत पर खरीदकर खेती शुरू कर सकते हैं। मौसम और बाजार की मांग को देखते हुए किसान साल में दो से तीन बार इन फसलों की खेती कर सकते हैं।

उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कद्दू, लौकी, तोरई, खीरा और करेला कद्दू वर्गीय फसलों में शामिल हैं। इन फसलों के बीज पर किसानों को विभाग की ओर से 75 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसानों की शुरुआती लागत कम होगी और उन्हें सब्जी उत्पादन से अच्छी कमाई करने का अवसर मिलेगा।

मौसम और बाजार देखकर करें बुवाई
किसान मौसम के अनुसार कद्दू वर्गीय फसलों की बुवाई कर सकते हैं। इनकी खेती गर्मी और सर्दी, दोनों मौसम में की जा सकती है। अपने क्षेत्र के तापमान और मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान साल में दो से तीन बार इन फसलों की बुवाई कर सकते हैं।

उद्यान विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसानों को खेती की योजना बनाते समय बाजार की मांग का भी ध्यान रखना चाहिए। जिस समय बाजार में किसी सब्जी की मांग अधिक होने की संभावना हो, उसी के अनुसार बुवाई की योजना बनानी चाहिए। इससे फसल तैयार होने पर बेहतर भाव मिलने की संभावना बढ़ सकती है और किसानों की आमदनी में इजाफा हो सकता है।

ऐसे मिलेगा 75 फीसदी सब्सिडी पर बीज
किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री सहित जरूरी दस्तावेज देने होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान विभाग से सब्सिडी पर बीज ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन