Home›Khabar Junction›
Uttarakhand Cm Announces Women S Degree College And Bridge In Manglaur
उत्तराखंड: सीएम धामी बोले-गन्ने के दाम बढ़ाने पर जल्द फैसला, ट्यूबवेल बिजली बिल माफी की होगी जांच
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज और गंगनहर पर पुल समेत कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाने के फैसले पर भी जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया। जानिए, विस्तार से...
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : गांव जंक्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की। मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में उन्होंने लिब्बरहेड़ी में महिला डिग्री कॉलेज और गंगनहर पर पुल बनाने की घोषणा की।
इसके अलावा नरसन खुर्द में नाले की सफाई और पक्के निर्माण, मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर सराय रजवाहे की पटरी पर सड़क बनाने तथा टिकौला कलां के सिलाखाला से सुथराडा गांव की ओर तटबंध बनाने की योजना भी शामिल है। ब्रह्मपुर जट गांव में भी सड़क बनाई जाएगी।
गन्ने के दाम बढ़ाने पर जल्द फैसला
ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार दाम बढ़ाने का प्रयास करती रही है। पिछले साल भी कीमत बढ़ाई गई थी और इस साल के मूल्य पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
धामी ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र के किसान, व्यापारी, मजदूर और छोटे उद्यमी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। सरकार यहां स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि नरसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई है। वहीं, लिब्बरहेड़ी में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।