विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Up Paddy Procurement At Msp To Begin In Several Districts From November 1 4 195 Procurement Centres Opened

UP: कई जिलोंं में 1 नवंबर से MSP पर शुरू होगी धान खरीद, 4,195 क्रय केंद्र खुले, छनाई-उतराई के लिए मिलेंगे पैसे

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 30 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों और लखनऊ संभाग के कुछ जिलों में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू होगी
  • कॉमन धान का एमएसपी 2,441 और ग्रेड ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया
  • सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 में 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है
  • किसानों को खरीद के 48 घंटे के भीतर डीबीटी से भुगतान और उतराई-छनाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे

यूपी के कई जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद।
यूपी के कई जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी यूपी और लखनऊ के कुछ जिलों में खरीफ  2026-27 के तहत ए्मएसपी पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है। 28 फरवरी तक चलने वाली खरीद प्रक्रिया के तहत कॉमन धान के लिए किसानों को 2441 रुपये और ग्रेड ए धान के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एमएसपी का भुगतान होगा।
 
65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 4195 खरीद केंद्र खुले
इस बार सरकार ने 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। बीते साल प्रदेश में धान की खरीद रिकॉर्ड 62 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गई थी। इस बार खरीद के लिए 8 एजेंसियों के माध्यम से कुल 4500 क्रय केंद्र बनाए जाने हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तक इनमें से 4195 खरीद केंद्र खोले जा चुके हैं।

48 घंटे में भुगतान का निर्देश, छनाई-उतराई के लिए मिलेगा पैसा
सीएम योगी ने अधिकारियों को धान खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों को डीबीटी के माध्यम से एमएसपी भुगतान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा किसानों को उपज की उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अलग से दिए जाएंगे।

सीएम योगी ने मौसम को ध्यान में रखकर खरीद केंद्रों में आने वाले किसानों को परेशानी न होने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी खरीद केंद्रों पर समय पर छाया, पीने का पानी और बैठने की व्यवस्था पूरी करने को कहा गया है।

1 नवंबर से इन जिलों में होगी धान की खरीद
सरकारी निर्देशों के मुताबिक, 1 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभागों में धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, लखनऊ संभाग के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी इसी दिन से खरीद चालू होगी।

किसान ऐसे करें पंजीकरण
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 38 हजार से अधिक किसान अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसल की बिक्री के लिए पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।

शिकायत के लिए मिलाएं ये नंबर
बिक्री के दौरान यदि किसानों को कोई भी परेशानी आती है, तो वे सीधे टोल फ्री नंबर 18001800150 पर अपनी शिकायत या जानकारी दर्ज करा सकते हैं। सरकार के अनुसार, अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन