Home›Khabar Junction›
Pm Kisan 24th Installment Released Rs 3000 Crore Transferred To Accounts Of 35 38 Lakh Farmers Of Odisha
पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी : ओडिशा के 35.38 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 3000 करोड़ रुपये
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:05 PM IST
सार
पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे भेजी गई। ओडिशा के 35.38 लाख किसानों को भी इस किस्त का लाभ मिला। राज्य के किसानों के खातों में करीब 3,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से कार्यक्रम के दौरान किस्त जारी की। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर से ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और किसानों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसानों का कल्याण और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
किसान केवल फसल उगाने वाले नहीं, बल्कि देश के अन्नदाता हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की पीएम-किसान योजना के साथ राज्य की सीएम-किसान योजना, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद, सुभद्रा योजना और कृषि विद्यानिधि छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी 30 जिलों में मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को फिर से बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने गंजाम और गजपति समेत कई जिलों में हाल की बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने भरोसा दिया कि नुकसान का आकलन करने के बाद तय नियमों के अनुसार प्रभावित किसानों और परिवारों को सहायता दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और अन्य नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।