Home›Khabar Junction›
Tamil Nadu Withdraws 600 Cases Against Over 92 000 Farmers And Teachers
तमिलनाडु : CM विजय की विधानसभा में घोषणा के बाद 92 हजार से अधिक किसानोंृशिक्षकों पर दर्ज 600 मुकदमे वापस
गांव जंक्शन डेस्क, चेन्नई
Published by: Umashankar Mishra
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:13 PM IST
सार
तमिलनाडु सरकार ने मई 2021 से अप्रैल 2026 के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले 92 हजार से अधिक किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज 600 मुकदमे वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की विधानसभा में की गई घोषणा के बाद लिया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय
- फोटो : एजेंसी
तमिलनाडु सरकार ने किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज 600 मामलों को वापस लेने के औपचारिक आदेश जारी किए हैं। इन मामलों में 92 हजार से अधिक लोग नामजद थे। गृह, निषेध और आबकारी विभाग के अनुसार, ये मुकदमे मई 2021 से अप्रैल 2026 के बीच अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए थे।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 2 सितंबर 2026 को विधानसभा में नियम 110 के तहत घोषणा की थी कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे।
इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित अवधि के 600 मामलों की पहचान की। कानूनी समीक्षा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोप वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे इन मामलों में नामजद 92 हजार से अधिक किसानों और शिक्षकों को राहत मिलेगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।