विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Union Minister Chauhan Will Attend The 15th Meeting Of Agriculture Ministers Of Brics Countries In Brazil

BRICS Meeting: ब्राजील में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री चौहान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 15 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

BRICS Agriculture Ministers Meeting: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान कृषि मंत्री चौहान ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बाक्वेटा फावारो, कृषि विकास एवं पारिवारिक कृषि मंत्री लुईज पाउलो टेक्सेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। 

कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRICS Agriculture Ministers Meeting: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल 2025 को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस बैठक का विषय है- ‘ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग, नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और सतत कृषि को बढ़ावा देना’। बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान सहित ब्रिक्स सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री चौहान अपनी इस यात्रा के दौरान ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री श्री कार्लोस हेनरिक बैकेटा फेवरो और कृषि विकास एवं पारिवारिक खेती मंत्री श्री लुईज पाउलो टेक्सेरा के साथ बैठक करेंगे। ये बैठकें कृषि, कृषि-प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और खाद्य सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और ब्राजील के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होंगी।

केंद्रीय मंत्री चौहान साओ पाउलो में प्रमुख ब्राज़ीलियाई कृषि व्यवसाय कंपनियों के प्रमुख और ब्राज़ीलियाई वनस्पति तेल उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे तथा कृषि मूल्य श्रृंखला में भागीदारी व निवेश के अवसरों की तलाश करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता बढ़ाने और मातृत्व को सम्मानित करने के उद्देश्य से वह ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत ब्रासीलिया में भारतीय दूतावास में वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेंगे।

इसके अलावा, वह साओ पाउलो में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों में सांस्कृतिक राजदूत और योगदानकर्ता के रूप में उनकी भूमिका को मान्यता देंगे। यह यात्रा ब्रिक्स देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने और कृषि नवाचार और दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।


विज्ञापन
विज्ञापन