विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Today Weather Cyclone Arnab Triggers Rain Alert In Several States Worsening Weather From Up Bihar To Jharkhand

आज का मौसम: चक्रवात ‘अर्नब’ से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से झारखंड तक बिगड़ेगा मौसम

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 28 Oct 2026 07:35 AM IST
सार

आज का मौसम 28 अक्टूबर 2026: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट। जानें कहां कैसा रहेगा मौसम।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

दिल्ली में बादल, अगले दिनों में बारिश के आसार
देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 29 और 30 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी-बिहार में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। बिहार के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश
झारखंड में 30 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ओडिशा में भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में 28 और 29 अक्टूबर को गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 और 30 अक्टूबर को कई जगह बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग दिनों में बारिश के आसार हैं। विदर्भ में 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जगह बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने की आशंका है। कुछ इलाकों में इनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजस्थान में 28 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने और 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार
पंजाब में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर और जम्मू-कश्मीर में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश की संभावना
महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में 28 से 31 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। गुजरात क्षेत्र में 29 और 30 अक्टूबर तथा सौराष्ट्र-कच्छ में 30 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 28 और 29 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में कई दिनों तक बारिश के आसार
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बारिश के आसार हैं।

तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग दिनों में बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन