मानसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। कई राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में मौसम साफ, 5 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में बारिश की संभावना कम है। 5 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।
यूपी-बिहार में आंधी और बारिश का असर
उत्तर प्रदेश में आज मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। बिहार के कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान समेत इन राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश
पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी है। दक्षिण भारत में आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।