विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Sonalika Tractors Posts Best Ever July Sales Of 11 442 Units Domestic Growth At 27 2

ट्रैक्टर बाजार : जुलाई महीने में सोनालिका ने 11,442 ट्रैक्टर्स बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 04 Aug 2026 12:58 PM IST
सार

  • जुलाई 2026 में सोनालिका ने 11,442 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।
  • घरेलू बाजार में कंपनी ने 27.2% की वृद्धि का दावा किया, जो उद्योग की वृद्धि से 1.3 गुना अधिक रही।
  • कंपनी के मुताबिक, घरेलू बाजार में सबसे अधिक मार्केट शेयर गेन हासिल हुआ है।

सोनालिका ने 11,442 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज करते हुए जुलाई में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया।
सोनालिका ने 11,442 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज करते हुए जुलाई में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने जुलाई 2026 में कुल 11,442 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज करते हुए जुलाई में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया। कंपनी के अनुसार, घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 27.2% बढ़ी, जो उद्योग की औसत वृद्धि से लगभग 1.3 गुना अधिक रही।

हाई एचपी ट्रैक्टरों की बढ़ी मांग
कंपनी का कहना है कि बेहतर मानसून और खरीफ बुवाई की प्रगति के बीच किसान अधिक क्षमता (High HP) वाले ट्रैक्टरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। ऐसे ट्रैक्टर कम समय में अधिक उत्पादकता देने में मददगार हैं।

किसान-केंद्रित रणनीति पर जोर
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि कंपनी की वृद्धि किसान-केंद्रित उत्पाद, नवाचार और बेहतर तकनीक पर आधारित रणनीति का परिणाम है। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन में भी मजबूत मांग की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन