विज्ञापन
Home Khabar Junction Slash Needless Spending On Kumbh Mela Work Divert Funds For Drought Raut Tells Maharashtra Govt

महाराष्ट्र: कुंभ मेले पर फिजूलखर्ची रोककर सूखा राहत में लगाएं फंड, संजय राउत ने की महाराष्ट्र सरकार से मांग

गांव जंक्शन डेस्क, चेन्नई Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 22 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि नासिक में होने वाले कुंभ मेले पर "फिजूलखर्ची" रोककर उस पैसे को सूखा राहत में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले पर प्रस्तावित 55,000-60,000 करोड़ रुपये में से जरूरत भर खर्च कर बाकी 35,000-40,000 करोड़ रुपये सूखा प्रभावित लोगों के लिए दिए जाएं। राउत ने शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का काम रोकने और सूखे पर कैबिनेट में चर्चा को लाइव टेलीकास्ट करने की भी मांग की है। जानिए, विस्तार से...

महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ में कमजोर मानसून के चलते सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ में कमजोर मानसून के चलते सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ में कमजोर मानसून के चलते सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को मांग की कि नासिक में आगामी कुंभ मेले पर होने वाले "अनावश्यक खर्च" में कटौती कर उस राशि को सूखा राहत में लगाया जाए।

कुंभ मेले के बजट में कटौती की मांग
राउत ने कहा, "कुंभ मेले के लिए (बुनियादी ढांचे के काम पर) 55,000-60,000 करोड़ रुपये खर्च करने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। जितना जरूरी हो, उतना ही कुंभ मेले पर खर्च किया जाए, और बाकी बचे 35,000-40,000 करोड़ रुपये सूखा प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिए जाएं।"

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर भी उठाए सवाल
उन्होंने विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण को जोड़ने वाले प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का काम रोकने की भी मांग की, और आरोप लगाया कि यह निर्माण कार्य ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। राउत ने कहा, "अनावश्यक खर्च रोककर उसे किसानों को राहत देने में लगाया जाना चाहिए।"

कैबिनेट चर्चा को लाइव दिखाने की मांग
राउत ने मांग की कि कैबिनेट बैठक में पानी के टैंकरों, मवेशियों के लिए चारा छावनियों और खाद्य वितरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर कैबिनेट में सूखे पर चर्चा होती है, तो उसे लाइव प्रसारित किया जाना चाहिए। लोगों को यह जानने का हक है कि सरकार सूखे की समस्या से कैसे निपट रही है।"

सीएम फडणवीस का दावा - राहत उपाय पहले ही शुरू
गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि "सूखा राहत" के उपाय पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि सरकार तुरंत सूखा घोषित करे और राहत उपाय लागू करे। इस बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के इस महीने के अंत में सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन