Home›Khabar Junction›
Rakesh Tikait Calls For United Nationwide Farmers Movement
बड़े प्रदर्शन की तैयारी में राकेश टिकैत: आंदोलन के लिए किसानों, मजदूरों व आदिवासियों से एकजुट होने की अपील
गांव जंक्शन डेस्क, नलगोंडा
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:04 AM IST
सार
किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों, खेत मजदूरों, भूमिहीनों और आदिवासी समुदायों से एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने 26 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन और 27 नवंबर की सुबह चक्का जाम का प्रस्ताव रखा।
नलगोंडा में सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से उठने वाले जन आंदोलनों को देशव्यापी संघर्ष में बदलने की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने तक चले किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों की एकजुटता के कारण केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े थे।
600 संगठनों की एकजुटता का दिया उदाहरण
टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तहत करीब 600 किसान संगठन एक साथ आए थे। पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसानों के साथ खेत मजदूरों, आदिवासियों, भूमिहीन मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों ने भी आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि एसकेएम किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए आगे की रणनीति तैयार कर रहा है।
26 नवंबर को प्रदर्शन, अगले दिन चक्का जाम का प्रस्ताव
टिकैत ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 26 नवंबर को मंडल स्तर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदर्शन स्थलों पर रात बिताने और 27 नवंबर की सुबह चक्का जाम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा।
तेलंगाना में निजाम शासन के खिलाफ हुए सशस्त्र किसान संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने हजारों किसानों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने गल्ला सूर्यम सहित आंदोलन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को याद रखने तथा इतिहास में सभी प्रतिभागियों को उचित पहचान देने की जरूरत बताई।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।