विज्ञापन
Home Khabar Junction Shivraj Singh Chouhan Action Again Two Agriculture Department Officials Suspended Over Bribery Complaint

फिर एक्शन में शिवराज: रिश्वत की शिकायत पर कृषि विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, दो दिन में दूसरी कार्रवाई

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 23 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

  • सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर दो अधिकारी निलंबित।
  • नीरज वर्मा पर 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत।
  • संदीप दीदावत पर 60 हजार रुपये मांगने की शिकायत।
  • शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग में रिश्वत की शिकायतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी जारी करने के बदले 50 हजार और 60 हजार रुपये मांगने की शिकायत पर कृषि विभाग के दो विपणन अधिकारियों नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

दोनों अधिकारियों पर वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान सब्सिडी जारी करने के बदले रकम मांगने की शिकायत सामने आई थी। मंत्रालय को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। इसके बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए। खास बात यह है कि दो दिन के भीतर रिश्वत की शिकायत पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

सब्सिडी जारी करने के बदले रकम मांगने की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, भोपाल में पदस्थ विपणन अधिकारी नीरज वर्मा पर सीहोर जिले के वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत थी। वहीं, फरीदाबाद में पदस्थ विपणन अधिकारी संदीप दीदावत पर रायसेन स्थित प्रकाश वेयरहाउस के संचालक से निरीक्षण के दौरान सब्सिडी जारी करने के बदले 60 हजार रुपये मांगने की शिकायत सामने आई थी।

शिकायत के बाद जांच और कार्रवाई
शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि किसानों और वेयरहाउस संचालकों से जुड़ी सरकारी योजनाओं में अनियमितता या रिश्वत की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

दो दिन पहले भी एक अधिकारी हुआ था निलंबित
इससे पहले भी सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले वेयरहाउस संचालक से रिश्वत मांगने की शिकायत पर विपणन अधिकारी अनुराग को निलंबित किया गया था। इसके दो दिन बाद 23 सितंबर को दो और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बीच कृषि मंत्रालय ने सरकारी योजनाओं से जुड़े कामकाज में पारदर्शिता और नियमों के पालन पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन