Home›Khabar Junction›
Rajasthan Farmers Get 50 Percent Subsidy On Organic Fertilizer Units Know The Eligibility Apply Method
Rajasthan: जैविक खाद की यूनिट लगाने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानिए पात्रता और आवेदन का तरीका
गांव जंक्शन डेस्क, जयपुर
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:44 PM IST
सार
राजस्थान सरकार (Rajasthan Goverment) रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गोवर्धन जैविक उर्वरक (Natural Fertilizer) योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को जैविक खाद बनाने की यूनिट पर अनुदान दिया जाता है। जानिए विस्तार से...
वर्मी कम्पोस्ट की यूनिट लगाने के लिए सरकार करेगी किसानो की मदद
- फोटो : गांव जंक्शन
दुनियाभर में किसानो को रासायनिक उर्वरकों (Chemical Fertilizer) की जगह जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। भारत में भी केंद्र से लेकर राज्य सरकार किसानों (Farmers) के लिए इस दिशा में कई योजनाएं भी चला रही हैं। ऐसी ही एक योजना राजस्थान सरकार चल रही है। इस योजना का नाम गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार किसानों को वर्मी कम्पोस्ट (Vermi Compost) यानी जैविक खाद बनाने की यूनिट लगवाने के लिए कुल लागत की 50 फीसदी या अधिकतम 10 हजार रुपये का अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इस बार प्रदेश के करीब 18 हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार प्रदेश में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के खिलाफ जैविक खेती को एक विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करना चाहती है।
कौन हैं पात्र
किसान राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए
आवेदनकर्ता के पास कम से कम पांच गोवंश होने चाहिए।
वर्मीकम्पोस्ट यूनिट के लिए किसानों को 20 फीट लंबी, तीन फीट चौड़ी और ढाई फीट गहरी जमीन के टुकड़े की जरूरत होगी
इस यूनिट में केंचुए छोडऩे की व्यवस्था किसानों को अपनी तरफ से करनी होगी
आवेदन प्रक्रिया
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान ई-मित्र पोर्टल और राज किसान साथी पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं, किसान पास के कंप्यूटर सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान के ब्यावर जिले के 5 ब्लाक से आने वाले करीब 250 किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। वहीं, अनूपगढ़ से 200 किसानों का चयन कर अनुदान राशि जाएगी। किसान तैयार वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल अपने खेत में करने के साथ अन्य किसानों को बेचकर अपनी आय का दूसरा स्रोत खोल सकेंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।