Home›Khabar Junction›
Pm Modi Extends Greetings To The Nation On The Beginning Of Chhath Mahaparv
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू : सूर्य उपासना के महापर्व की शुरुआत पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:19 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सभी व्रतियों को नमन करते हुए छठी मइया से सबके कल्याण की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत और नहाय-खाय के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी व्रतियों को नमन करते हुए छठी मइया से सबके कल्याण की कामना की।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश साझा कर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के इस चार दिवसीय पवित्र अनुष्ठान की शुरुआत पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है।
उन्होंने सभी व्रतियों को नमन करते हुए कामना की कि छठी मइया का आशीर्वाद सभी को मिले।
लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।