विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Pm Kisan 2 24 Crore Farmers In Up To Receive 4 482 Crore Funds Will Be Transferred Directly Into Their Acco

PM-Kisan: UP के 2.24 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹4,482 करोड़, डीबीटी के जरिए सीधे खाते में आएगी 24वीं किस्त...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 29 Oct 2026 08:27 PM IST
सार

  • पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से देश के 9.34 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा
  • किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी
  • उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेंगे 4,482.19 करोड़ रुपये
  • यूपी में 23वीं किस्त तक किसानों को 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं

कल खत्म होगा पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार।
कल खत्म होगा पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM किसान योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से देश के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। इस किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से 4,482.19 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 23वीं किस्त तक इस योजना के तहत किसानों के खातों में कुल 1,03,461.76 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

साल में तीन किस्तों में मिलते हैं 6,000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि साल में तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2026 में पश्चिम बंगाल से इस योजना की किस्त जारी की थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी।

यूपी में अब तक 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक जारी
सरकार की ओर से जारी वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में योजना के तहत 2018-19 में 2,238.92 करोड़ रुपये, 2019-20 में 11,006.87 करोड़ रुपये और 2020-21 में 14,432.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।

इसके बाद 2021-22 में 15,775.52 करोड़ रुपये, 2022-23 में 12,454.32 करोड़ रुपये, 2023-24 में 13,808.48 करोड़ रुपये, 2024-25 में 15,594.74 करोड़ रुपये और 2025-26 में 13,727.85 करोड़ रुपये जारी किए गए। वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जुलाई के दौरान 4,422.92 करोड़ रुपये और अगस्त से नवंबर की अवधि के लिए 4,482.19 करोड़ रुपये जारी किए जाने का आंकड़ा दिया गया है। सरकार के अनुसार, 24वीं किस्त के तहत 4,482.19 करोड़ रुपये जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में योजना के तहत कुल हस्तांतरित राशि 1,07,943.95 करोड़ रुपये हो जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन