Home›Khabar Junction›
Odisha Farmers Crops Ruined And Floods Devastate Cm Majhi Stays Away From Diwali Celebrations
ओडिशा : किसानों की बर्बाद फसल और बाढ़ की तबाही, CM माझी ने दिवाली पर जश्न से बनाई दूरी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:24 PM IST
सार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात अर्नब और बाढ़ से हुई तबाही के चलते इस साल अपने आवास पर दिवाली नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपील की है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस साल अपने सरकारी आवास पर दिवाली का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है। राज्य के कई हिस्सों में चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। चक्रवात और बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं और संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बार मुख्यमंत्री के आवास पर दिवाली का कोई आयोजन नहीं होगा। उन्होंने लोगों से दिवाली के मौके पर उपहार या फूलों के गुलदस्ते लेकर नहीं आने की भी अपील की है।
आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के प्रति संवेदनशील रहने और संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। माझी ने कहा है कि इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उनकी मदद करना जरूरी है।
दुर्गा पूजा का जश्न भी नहीं मनाया था
यह पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री ने किसानों और आपदा प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए त्योहारों का जश्न सीमित किया है। इससे पहले अक्टूबर में भारी बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों के समर्थन में उन्होंने दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं लिया था। वह पूजा पंडालों में भी नहीं गए थे।
गौरतलब है कि चक्रवात अर्नब के कारण हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में काफी नुकसान हुआ है। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। कई इलाकों में फसलें बर्बाद हुई हैं और मकान समेत अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।