ओडिशा में चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसे लेकर बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने चिंता जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित किसानों और लोगों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। शनिवार को नवीन पटनायक ने गंजाम जिले के बाढ़ प्रभावित शेरगढ़ और हिंजिली इलाकों का दौरा किया।
हिंजिली उनका गृह विधानसभा क्षेत्र भी है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और किसानों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं। लोगों की हालत देखकर वह भावुक भी हो गए। नवीन पटनायक ने पत्रकारों से कहा, "शेरगढ़ और हिंजिली के हालात अच्छे नहीं हैं। किसान परेशान हैं और उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है। मैंने प्रशासन से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने के लिए कहा है।"
नवीन पटनायक के शेरगढ़ पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने जुटे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। इस दौरान स्थानीय लोग सड़ी हुई धान की फसल लेकर पहुंचे। उन्होंने नवीन पटनायक को दिखाया कि चक्रवात और बाढ़ के कारण खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इसके अलावा सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
शेरगढ़ का दौरा करने के बाद नवीन पटनायक हिंजिलीकट ब्लॉक की नुआबुरुपाड़ा ग्राम पंचायत पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सोराडा ब्लॉक के अस्का और बालिगोछा इलाकों का भी दौरा किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत और बहाली कार्यों की भी जानकारी ली। गौरतलब है कि नवीन पटनायक वर्ष 2000 से लगातार छह बार हिंजिली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।