Home›Khabar Junction›
Odisha Big Gift To Farmers Rs 838 Crore Released Under Cm Kisan Yojana Krishi Rath Launched
ओडिशा : किसानों को बड़ा तोहफा, CM किसान योजना के तहत 838.48 करोड़ रुपये जारी, कृषि रथ का किया शुभारंभ
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:56 PM IST
सार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने ‘अमा बीहान रथ’ और ‘कृषि रथ’ का शुभारंभ भी किया। इसके तहत पहले चरण में 10 जिलों के 31 ब्लॉकों में किसानों को ग्राम पंचायत स्तर पर 5 किलो पैक में उन्नत धान बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए CM-किसान योजना के तहत 838.48 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की। इस राशि का लाभ 41.68 लाख से अधिक किसानों को मिला, जिससे खरीफ सीजन की बुवाई से पहले उन्हें समय पर मदद मिल सकेगी। कटक स्थित सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) में आयोजित राज्य स्तरीय 'अखी मुठी अनुकुला' और 'कृषक दिवस' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खेती की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पूजा, यज्ञ और प्रतीकात्मक बुवाई भी की।
बीज और तकनीक पर जोर
मुख्यमंत्री ने ‘अमा बीहान रथ’ और ‘कृषि रथ’ का शुभारंभ भी किया। इसके तहत पहले चरण में 10 जिलों के 31 ब्लॉकों में किसानों को ग्राम पंचायत स्तर पर 5 किलो पैक में उन्नत धान बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने बताया कि सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
कुल लाभार्थी : 41,68,582 किसान
छोटे और सीमांत किसान : 41,24,241
भूमिहीन किसान परिवार : 41,049
जनजातीय किसान परिवार : 3,292
कृषि क्षेत्र में वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कृषि विकास दर 5.3% तक पहुंच गई है और इस साल ओडिशा ने 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। सरकार किसानों से धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। 2025-26 खरीफ सीजन में 76.47 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जिसमें किसानों को 5589.98 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।
शिक्षा और जैविक खेती को बढ़ावा
राज्य सरकार किसानों के बच्चों के लिए कृषि विद्यानिधि छात्रवृत्ति योजना चला रही है, जिसके तहत 68,910 छात्रों को 291.60 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘बलभद्र जैविक चासा मिशन’ और मिलेट्स (श्री अन्न) को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने किसानों से अपील की कि वे उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और संतुलित खाद का उपयोग करें, ताकि मिट्टी की सेहत बनी रहे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।