विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Now Pluck Apples From Trees In Himachal Yourself Visit The Orchards

Fruit Tourism: हिमाचल में सेब पर्यटन, बागों की करें सैर, खुद तोड़कर खाएं फल, चुकाने होंगे इतने रुपये

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Himanshu Mishra Updated Wed, 07 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

शिमला स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के सहायक निदेशक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक सैलानियों को यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद संस्थान सेब की तुड़ाई शुरू कर देगा। 

सेब
सेब - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल (Himachal Pradesh) की पहाड़ियों पर घूमने का शौक रखने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। अगर आपको पेड़ से फल तोड़कर खाने का मन है तो अब ये संभव हो सकेगा। देश-विदेश से शिमला (Shimla) घूमने आने वाले सैलानी अब सेब के बगीचे में पेड़ पर लगे सेब खुद तोड़कर खा सकेंगे। सैलानियों को सेब के बगीचे देखने के साथ-साथ पेड़ पर लगे सेब अपने हाथों से तोड़कर खाने का मौका भी मिल सकेगा। शिमला के मशोबरा में स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ने सैलानियों के लिए ‘पिक एंड पे’ सुविधा शुरू की है। प्रदेश में सेब पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू की गई है।

चुकाने होंगे इतने रुपये
अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक सैलानियों को यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद संस्थान सेब का तुड़ान कर देगा। सैलानियों को सेब तोड़ने के लिए टोकरी दी जाएगी। सभी किस्मों के लिए 200 रुपये किलो दाम तय किया गया है। संस्थान के बगीचे में इस समय गाला और स्पर किस्मों के सेब लगे हैं। हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। हिमाचल में एप्पल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह शुरुआत की गई है। सैलानियों को संस्थान में सेब की बागवानी से संबंधित बुनियादी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन