Home›Khabar Junction›
Navratri Gift To Women Government Will Distribute 25 Lakh New Ujjwala Gas Connections Know The Eligibility A
महिलाओं को नवरात्रि का तोहफा : सरकार बांटेगी 25 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:21 PM IST
सार
नवरात्रि के अवसर पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 25 लाख मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने का एलान किया है। इसके लिए केंद्र ने 676 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी भी दिखा दी है।
सरकार बांटेगी 25 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन
- फोटो : गांव जंक्शन
नवरात्रि के अवसर पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 25 लाख मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने का एलान किया है। इसके लिए केंद्र ने 676 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी भी दिखा दी है।
इस एलान के बाद उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शनों का आंकड़ा बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं उज्ज्वला परिवार में शामिल होने वाली सभी माताओं और बहनों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह कदम न केवल इस पवित्र त्योहार के दौरान उनके लिए खुशी लेकर आया है, बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारे संकल्प को भी मजबूत करता है।
मुफ्त कनेक्शन के साथ मिलती हैं कई चीजें
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन मिलता है, जिसके लिए उन्हें कोई सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ती। सिलेंडर के सिक्योरिटी डिपॉजिट के अलावा प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा नली, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड, इंस्टॉलेशन चार्ज, पहला भरा हुआ सिलेंडर और गैस का चूल्हा भी मुफ्त में मिलता है।
पहला सिलेंडर होगा मुफ्त
पहले सिलेंडर के लिए लाभार्थी को कोई भुगतान नहीं करना पड़ता। वहीं, महिलाएं 14.2 किलो, 5 किलो का सिंगल बोतल कनेक्शन, या 5 किलोग्राम का डबल बोतल कनेक्शन चुनने का विकल्प होता है। पहली रिफिल के बाद 300 रुपये की सब्सिडी के साथ लाभार्थियों को सिलेंडर भरने के लिए केवल 553रुपये चुकाने पड़ते हैं। लाभार्थियों को कनेक्शन, पहले रिफिल या चूल्हे के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। उनके पास 14.2 किलो का सिंगल बोतल कनेक्शन, 5 किलो का सिंगल बोतल और डबल बोतल कनेक्शन चुनने का विकल्प होता है।
कैसे करें आवेदन
उज्जवला योजना का लाभार्थी बनने के लिए ऐसे परिवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास अभी कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, पते का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की जरूरत होगी। आधिकारिक वेबसाइट (pmuy.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन या एलपीजी वितरक के पास जाकर आवेदन करने कि सुविधा है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।