विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Muzaffarnagar Farmers Will Have To Adopt New Farming Techniques To Earn Profits Somendra Tomar

मुजफ्फरनगर : किसानों को मुनाफे के लिए अपनानी होगी खेती की नई तकनीक- सोमेंद्र तोमर

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Mon, 02 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर किसान मेले में मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किसानों को प्राकृतिक खेती और नई तकनीक अपनाने की सलाह दी। संजीव बालियान ने गन्ने से एथेनॉल बनाने पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई।

किसानों को मुनाफे के लिए अपनानी होगी खेती की नई तकनीक- सोमेंद्र तोमर
किसानों को मुनाफे के लिए अपनानी होगी खेती की नई तकनीक- सोमेंद्र तोमर - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को खेती से बेहतर मुनाफा कमाने के लिए नए तौर-तरीके अपनाने होंगे। मौसम में हो रहे बदलाव और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर खेती करनी होगी। साथ ही कीटनाशकों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने के बजाय प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। यह बात मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कही।

जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। बीज उपलब्ध कराने से लेकर फसल का उचित भाव और भुगतान सुनिश्चित करने तक सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए इस तरह के मेले जरूरी हैं। यहां किसानों को खेती की नई तकनीकों और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी मिलती है। इससे उन्हें खेती के नए तरीके अपनाने में मदद मिलती है।

उन्होंने एथेनॉल को लेकर कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। गन्ने से एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया पर लगी रोक हटाई जानी चाहिए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी किसानों को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया।

किसान मेले में कुश्ती और रागिनी के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। हरियाणवी गायक रामकेश जीवनपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। अतिथियों और ग्रामीणों ने कृषि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया और वहां खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, धर्मवीर बालियान, संयोजक भरत बालियान, गौरव स्वरूप, सतेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार मलिक और यशपाल बालियान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर बालियान ने की और संचालन जयवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन