सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी का गायों के प्रति लगाव देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, सीएम ने गोशाला में जाकर बड़े ही लाड़-दुलार से गायों की सेवा की और उन्हें अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई।
उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी
गायों की सेवा करते समय कई गाय सीएम के निकट आने लगीं। यह देखकर सीएम योगी ने गायों को पुचकारते हुए कहा, चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी। बताया गया है कि सीएम की यह बात सुनते ही गाएं दूसरी तरफ चली गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां जाकर उन्हें अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया।
सुबह की पूजा और दिनचर्या
जानकारी के अनुसार, गोशाला जाने से पहले सोमवार की सुबह सीएम योगी की दिनचर्या रोज की तरह ही रही। उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में भगवान गुरु गोरखनाथ (शिवावतार) के दर्शन किए और पूजा की।
गुरु की समाधि पर लिया आशीर्वाद
पूजा करने के बाद सीएम अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर गए। वहां उन्होंने सिर झुकाकर अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। दी गई जानकारी के मुताबिक, इसके बाद वह मंदिर परिसर में घूमते हुए सीधे गोशाला पहुंचे, जहां उनका गायों के लिए यह खास प्यार और सेवा भाव देखने को मिला।