विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Maharashtra Ministers To Celebrate Diwali With Drought Affected Farmers 5 000 Transferred To The Accounts

सूखा पीड़ित किसानों संग दिवाली मनाएंगे महाराष्ट्र के मंत्री : 73 लाख किसानों के खातों में भेजे गए ₹5 हजार...

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 05 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

  • इस बार महाराष्ट्र के मंत्री सूखा प्रभावित किसानों संग दिवाली मनाएंगे, सीएम फडणवीस ने यह एलान किया है
  • प्रदेश की 85 प्रतिशत से अधिक तहसीलें सूखे की जद में हैं
  • प्रदेश सरकार ने 73 लाख किसानों के बैंक खातों में शुरुआती राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की राशि जारी की है
  • बीते बुधवार को 4.8 लाख किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया गया।

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मंत्री इस बार दिवाली सूखा प्रभावित किसानों संग मनाएंगे। सीएम फडणवीस ने साफ किया कि यह कोई सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि चर्चा के बात किसानों का दुख-दर्द बांटने के लिए यह फैसला लिया है। बता दें कि प्रदेश की 85 प्रतिशत से ज्यादा तहसीलें सूखे की जद में हैं।

किसानों के बैंक खातों में पहुंची 5,000 रुपये की मदद
दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले शुरुआती राहत के तौर पर 73 लाख सूखा प्रभावित किसानों के खातों में पांच हजार रुपये की सहायता भेज दी है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि आगामी दो दिनों में 95 प्रतिशत से ज्यादा किसानों को यह पैसा मिल जाएगा। वही, बाकी बचे पांच प्रतिशत किसानों का पैसा बैंक से जुड़ी दिक्कतों के कारण रुका हुआ है।

इसके अलावा प्रदेश के 4.8 लाख किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ मिला है। इन किसानों में से 2.7 लाख किसान मारठवाड़ा से आते हैं। सीएम के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 21 लाख किसानों को 19 हजार करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है।

मराठवाड़ा के जिलों को मिलेगा पानी
सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित मराठवाड़ा में पानी के भारी संकट पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वहां की समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास कर रही है। बहुत जल्द इस क्षेत्र को 7 टीएमसी पानी दिया जाएगा, जिसका सीधा फायदा मुख्य रूप से बीड और धाराशिव जिलों के किसानों को मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन