विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Maharashtra Instructions To Sugar Mills In Hingoli Keep 30 Of Sugarcane Crop For Animal Fodder Get Harvest

Maharashtra: हिंगोली में चीनी मिलों को निर्देश, गन्ने की 30% फसल रखें पशु चारे के लिए, कटाई हाथ से कराएं

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 17 Oct 2026 07:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सूखे के कारण पशुओं के चारे की कमी को देखते हुए प्रशासन ने चीनी मिलों को गन्ने की 30 प्रतिशत फसल पशु चारे के लिए आरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मिलों को मशीनों के बजाय हाथ से गन्ने की कटाई कराने को कहा गया है।

चीनी मिलों को 30 प्रतिशत फसल पशु चारे के लिए आरक्षित रखने का निर्देश।
चीनी मिलों को 30 प्रतिशत फसल पशु चारे के लिए आरक्षित रखने का निर्देश। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सूखे के कारण पशुओं के चारे की कमी को देखते हुए प्रशासन ने चीनी मिलों को गन्ने की 30 प्रतिशत फसल पशु चारे के लिए आरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मिलों को मशीनों के बजाय हाथ से गन्ने की कटाई कराने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि इससे गन्ने के ऊपरी हिस्से को पशुओं के चारे के रूप में इकट्ठा किया जा सकेगा और उसकी बर्बादी रोकी जा सकेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी पांच तालुका सूखाग्रस्त घोषित किए जा चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने के उपाय शुरू किए हैं।

हाथ से कटाई कराने के पीछे क्या है वजह?
हिंगोली जिला प्रशासन के अनुसार, गन्ना और उसका ऊपरी हिस्सा पशुओं के लिए उपयोगी चारा है। मशीनों से कटाई के दौरान गन्ने के ऊपरी हिस्से खेतों में ही बिखर जाते हैं, जिससे उनका इस्तेमाल नहीं हो पाता। प्रशासन का मानना है कि हाथ से कटाई कराने पर इस हिस्से को इकट्ठा किया जा सकेगा। इससे सूखे के दौरान पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सभी चीनी मिलों को निर्देश लागू करने को कहा
जिला कलेक्टर राहुल गुप्ता ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिले के सभी पांच तालुका सूखाग्रस्त घोषित हैं। चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चीनी मिलों को ये निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने मिलों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इन निर्देशों को लागू करने को कहा है, ताकि सूखे की पूरी अवधि में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराया जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन