विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Maharashtra Farmers Suffering From Drought Will Get 5 Kg Free Grains Every Month Relief To 33 Districts

Maharashtra: सूखे की मार झेल रहे किसानों को हर महीने मिलेगा 5 किलो मुफ्त अनाज, 33 जिलों को राहत...

गांव जंक्शन डेस्क, मुंबई Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 27 Nov 2026 11:18 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र के 33 सूखाग्रस्त जिलों के 42.30 लाख किसानों को तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज।
  • प्रदेश मंत्रिमंडल ने योजना को मंजूरी दी, हर पात्र व्यक्ति को हर महीने 5 किलो अनाज मिलेगा।
  • मुफ्त अनाज में 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं शामिल होगा।
  • NFSA और एपीएल-DBT योजना का लाभ नहीं लेने वाले पात्र किसानों को मिलेगा फायदा।
  • तीन महीने बाद सूखे की स्थिति की समीक्षा कर योजना जारी रखने पर फैसला होगा।

खरीफ सीजन में सूखे की मार, किसानों को मुफ्त अनाज देगी सरकार।
खरीफ सीजन में सूखे की मार, किसानों को मुफ्त अनाज देगी सरकार। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते खरीफ सीजन में सूखे की मार झेलने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने 33 सूखाग्रस्त जिलों के 42.30 लाख किसानों को तीन महीने तक मुफ्त अनाज देने का फैसला लिया है। इस योजना का लाभ ऐसे किसानों को मिलेगा, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में नहीं आते या एपीएल-प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।

इस योजना के तहत हर व्यक्ति को मासिक पांच किलो अनाज मुफ्त में दिया जाएगा। इसमें तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं शामिल होगा। 

तीन महीने बाद सूखे की स्थिति की होगी समीक्षा
सरकार ने यह योजना फिलहाल तीन महीने के लिए मंजूर की है। इसके बाद राज्य में सूखे की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसी आधार पर योजना को आगे जारी रखने का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिले को इस योजना से बाहर रखा गया है। 

किसानों को मुआवजे का इंतजार
महाराष्ट्र सरकार ने पहले 265 तालुकों और बाद में 43 दूसरी तालुकों को सूखा प्रभावित सूची में शामिल किया है। खेतों में नुकसान के पंचनामे (सर्वे) और पानी-चारे की व्यवस्था पर काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस सूखे से निपटने के लिए सरकारी खजाने पर 50 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। वर्तमान में किसानों के सामने आर्थिक चुनौती है। राज्य सरकार केंद्र से सूखा राहत पैकेज मिलने का इंतजार कर रही है। अपने खजाने से फडणवीस सरकार पहले ही पांच हजार रुपये की शुरुआती राहत राशि जारी कर चुकी है। हालांकि किसानों ने इस राशि को नाकाफी बताया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन